ये तो हद हो गई...,रोते बच्चों को चुप कराने के लिए आया 'बेबी म्यूट मास्क', सदमे में आए पेरेन्ट्स
Baby mute mask: कई बार बच्चे रोना शुरू करते हैं तो चुप होने का नाम ही नहीं लेते। बच्चे को चुप करवाने के लिए बच्चे के मां-बाप घंटों उन्हें गोद में झुलाते है तो कहीं बाहर टहलाने ले जाते हैं। कई बार उन्हें चुप करवा पान बहुत मुश्किल हो जाता है।

वैसे तो बच्चों के पालना अभिभावकों के लिए आसान हो इसके लिए तमाम प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन बच्चों को रोने से चुप करवाने के लिए एक कंपनी ने 'बेबी म्यूट मास्क' डिवाइस लांच कर दी है , इस डिवाइस को लेकर अब हंगामा मच गया और कई अभिवावक सदमें में आ चुके हैं।
'बेबी म्यूट मास्क' बनाने वाली कंपनी ने किया ये दावा
बेबी म्यूट मास्क बनाने वाली कंपनी का दावा है कि अगर बच्चों को इसे पहना दिया जाएगा तो बच्चा शांत हो जाएगा, या फिर अगर रोएगा तो उससे आपको परेशानी नहीं होगी। कंपनी की इस डिवाइस की जमकर आलोचना हो रही है।
इन मांओं को किया गया है टॉरगेट
'बेबी म्यूट मास्क' को कंपनी ने कामकाजी मांओं को ध्यान में रखते हुए बनाया है, जो मांए वर्क फ्राम होम कर रही है, उनकी अगर कोइी मीटिंग चल रही है, या वो काम में अवरोध नहीं चाहती हैं तो अपने रोते हुए बच्चे के मुंह पर ये मास्क लगा सकती हैं।
यात्रा के दौरान यूज कर सकते हैं
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार इसको लांच करने वाली कंपनी ने इसे गेम चेंजर बताया है। कंपनी ने अपने विज्ञापन में बताया कि अगर कोई फ्लाइट में यात्रा कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल करके आप अपने बच्चे को शांत कर रख सकेंगे।
कैसे करते हैं इसे यूज
ये मास्क बच्चे के मुंह और नाक को कवर करने के लिए डिजाइन किया गया है, इसे बच्चे के मुंह पर लगाते ही बच्चे की रोने की आवाज 87 प्रतिशत कम हो जाती है। यानी बच्चा अगर मास्क लगाने पर भी रोता है तो उसकी आवाज नहीं 87फीसदी कम सुनाई देगी।
पेरेंन्ट्स हुए आगबबूला, बोले ये बच्चों पर अत्याचार है
इस डिवाइस को बनाने वाली कंपनी ने इंस्टाग्राम पर 'इनोवेशन एट इट्स बेस्ट' कैप्शन के साथ शेयर किया है कुछ लोगों ने इसे मासूम बच्चों पर अत्याचार बताया और इसकी वैधता पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने कहा ये कानून सही नही है। वहीं दूसरे यूजन ने कहा कि इससे बच्चों को मनोवैाानिक और इमोशलन डेवलेमेंट को प्रभावित करेगा।
मचा बवाल, तुरंत बंद करने की उठ रही डिमांड
वहीं कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं इस प्रोड्क्ट को नकली बताकर बॉयकाट करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने अनुभव शेयर किया कि ऑडर करने पर कहा जाता है कि स्टॉक अवलेबल नहीं हैं। वहीं भारी संख्या में लोग #BabyMute पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications