Video: खतरे में थी मां तो मिला 'बेबी गोरिल्ला' का साथ, दुगुनी ताकत के किया बचाव

दो गोरिल्ला के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन बीच में जब अपनी मां को बचाने एक छोटा गोरिल्ला आया तो स्थिति बदल गई।

Baby gorilla viral video 01

Baby gorilla viral video: मां पर अगर संकट आए बच्चे कैसे देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गोरिल्ला पर दूसरा गोरिल्ला हमला करता है। इस लड़ाई के बीज अपनी मां को बचाने एक छोटा गोरिल्ला दोनों को बीच कूद जाता है। उसकी हिम्मत देखते ही बनती है। वहीं अपने बच्चे का साथ पाकर गोरिल्ला का उत्साह दुगुना हो गया और उसे हमला कने वाले को खदेड़ दिया।

दो गोरिल्ला के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को रेडिट पर तेजी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो गोरिल्ला किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे हैं। एक बार जब बच्चा उन्हें लड़ते हुए देखता है, तो वह उन्हें रोकने के लिए कूद पड़ता है।

वीडियो को देखकर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मैंने इसे धीमा करके कई बार रिपीट किया और देखा। मुझे लगता है कि उसकी मुट्ठी में जो कुछ था।" जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, "छोटे बच्चे गोरिल्ला अपनी मां की रक्षा के लिए लड़ाई के बीच में कूद गया।"

हालांकि वायरल वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई लेकिन इससे पता चला है कि इंसानों जैसी मां के प्रति ममता जानवरों में भी होती है। संतान अपनी मां की रक्षा के कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। लड़ाई के दौरान अपनी मां की रक्षा करने वाले बेबी गोरिल्ला का ये वीडियो इसका सबसे बेहतर उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+