खिड़की से कूद रही महिला के हाथ से छूटकर गिरा मासूम बच्चा, 'सुपरहीरो' ने लपका, देखिए Video

महिला खिड़की से कूद ही रही थी कि अचानक उसका दूधमुंहा बच्चा उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर गया लेकिन तभी...

नई दिल्ली। कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'... ये कहावत उस वक्त एकदम सही साबित हुई जब एक घर में लगी भीषण आग से खुद को बचाने के लिए घर में रहने वाली महिला खिड़की से निकल रही थी और अचानक उसका दूधमुंहा बच्चा उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। चंद सेकंड को लगा कि बच्चे की जान अब नहीं बचेगी, लेकिन उसी दौरान वहां खड़े एक गार्ड ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत एक हाथ से बच्चे को लपका और अपनी ओर खींच लिया। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और लोगों ने सोशल मीडिया पर इस शख्स को 'असली हीरो' बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की।

आग में बच्चे के साथ घिर गई थी मां

आग में बच्चे के साथ घिर गई थी मां

मामला चीन के कियाथाई इलाके में बीती 24 जनवरी का है। चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (CGTN) के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि दूसरी या तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में आग लगी हुई है। घर में रहने वाली महिला आग से खुद को और अपने दूधमुंहे बच्चे को बचाने के लिए खिड़की से बाहर निकलने का प्रयास करती है। महिला खिड़की से निकलने ही वाली होती है कि अचानक उसकी गोद से बच्चा फिसलकर नीचे गिर जाता है। बच्चे को नीचे गिरता देखकर मां की सांसें अटक जाती हैं कि तभी फरिश्ते के रूप में खड़ा एक गार्ड फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को अपने एक हाथ से लपक लेता है और बच्चे की जान बच जाती है।

'आप फरिश्ते हैं'

'आप फरिश्ते हैं'

बताया जा रहा है कि इस घटना में बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और मां को सकुशल उसका बच्चा सौंप दिया गया। मां ने भी अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर गार्ड को दिल से दुआएं दी। वीडियो को देखने के बाद लोग इस गार्ड की जमकर तारीफ करते हुए उसे 'सुपरहीरो' बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस युवक को इन्सानियत का रखवाला और फरिश्ता तक कह रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'बहुत स्मार्ट और बहादुर इंसान, आप सच में एक जीवनरक्षक हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अद्भुत फुटेज, वास्तव में इस आदमी को बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।' इनके अलावा एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'आप फरिश्ते हैं।' देखिए वीडियो:-

जब पुलिसवाले ने बचाई मासूम की जान

आपको बता दें कि पिछले दिनों मिस्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 5 साल का एक बच्चा अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर से लटक रहा था। बिल्डिंग के पास स्थित एक बैंक की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस अफसरों की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ी, वो तुरंत उसे बचाने पहुंचे। इस दौरान पुलिसवाले बच्चे को बचाने के लिए कुछ ढूंढने की कोशिश करते हैं और पास पड़े एक कारपेट को उठाकर लाते हैं, लेकिन इतने में ही बच्चे का हाथ छूट जाता है। बच्चे को गिरता देख तीसरा अफसर फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को लपक लेता है। इस कोशिश में वो पुलिसकर्मी खुद तो जमीन पर गिर जाता है लेकिन बच्चे को बचाने में कामयाब रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+