फटे पेट के साथ पैदा हुआ बच्चा, 90 लाख में एक के साथ होता है ऐसा
महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो दोनों ही बच्चे का पेट फटा था। डॉक्टरों ने पॉलीथीन की मदद से दोनों ही बच्चों की जान बचाई।
लंदन। मां बनना हर महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है। हर महिला चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थ और सुंदर पैदा हो, लेकिन हर किसी की ये चाहत पूरी नहीं होती है। ऐसा ही लंदन की एक महिला के साथ हुआ। महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो डॉक्टरों की आंखें फटी की फटी रह गई।

फटे पेट के साथ पैदा हुए बच्चे
लंदन की रहने वाली क्रिस्टल 26 साल की है और उसके दो बच्चे भी है। बड़ी बेटी बिल्कुल नॉर्मल पैदा हुई, लेकिन बाकी के दो बच्चे जब पैदा हुए तो डॉक्टर्स भी दंग रह गए। डॉक्टरों ने पॉलीथीन की मदद से दोनों ही बच्चों की जान बचाई। क्रिस्टल का दूसरा बेटा साल 2008 में जब पैदा हुआ तो उसका पेट फ टा हुआ था और उसकी आंतें बाहर निकली हुई थी। डॉक्टरों ने एक तरह की पॉलीथीन की झिल्ली लपेटकर उसकी जान बचाई थी। इस खास तरह के पॉलीथीन को क्लिंग फिल्म कहते हैं।

शरीर से बाहर निकली थी आंतें
दूसरे बेटे को डॉक्टरों से किसी तरह से बचाया था, लेकिन जब तीसरी बार वो गर्भवती हुई तो डॉक्टरों ने उसे बताया कि उनके इस बच्चे के साथ भी वहीं समस्या है जो दूसरे बेटे के साथ थी। तीसरे बच्चे की भी आंतें बाहर निकली हुई थी। डॉक्टरों ने इसकी जान भी उसी तरीके से बचाई।

90 लाख में से 1 के साथ होता है ऐसा
डॉक्टरों के मुताबिक ये एक तरह की दुर्लभ बीमारी है जो 90 लाख में एक बार होता है कि एक मां के 2 बच्चों को एक जैसी समस्या हो। इसे गैस्ट्रोशिसिस के नाम से जाना जाता है। ये समस्या तब होती है, जब गर्भावस्था में बच्चे की एब्डॉमिनल वॉल पूरी तरह नहीं बन पाती और आंतें शरीर के बाहर उभरने लग जाती है। डॉक्टरों से प्रयास से उसके दोनों बच्चे अब स्वस्थ है।












Click it and Unblock the Notifications