सांपों के बढ़ते हमलों के बीच स्टडी का हैरान करने वाला खुलासा, इंसानों के साथ संबंध बनाना चाह रहे Snake

नई दिल्ली, 01 सितंबर: पूरी दुनिया में बीते कुछ दिनों से इंसानों पर सांपों के हमले की घटनाओं में अचानक से इजाफा देखने को मिला है। अमूमन वैसे सर्पदंश की खबरें इतनी नहीं आती है, लेकिन हाल ही में सांपों के डसने की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के मैक्वेरी यूनिवर्सिटी के रिसर्च में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। रिसर्च के मुताबिक इंसान को सेक्स पार्टनर समझकर सांप हमला कर रहे हैं।

Recommended Video

    VIDEO: जिस सांप के साथ डांस कर रहा था युवक उसी ने डसा, हुई मौत
    ऑस्ट्रेलिया में सांपों के हमले की घटना

    ऑस्ट्रेलिया में सांपों के हमले की घटना

    दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों में इंसानों पर सांपों के अटैक की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके बाद लोग इन घटनाओं को लेकर सोचने को मजबूर हैं। ऐसे में मैक्वेरी यूनिवर्सिटी की रिसर्च इन सबके बीच काफी हैरान करने वाली है। आमतौर पर सांप बरसाती मौसम में अपने बिल को छोड़कर इधर-उधर भटकते रहते हैं। ऐसे में किसी इंसानी घर में छिपकर आराम से रहने की कोशिश करते हैं। इसी बीच वो इंसानों पर भी हमला करने से नहीं चूकते।

    मैक्वेरी यूनिवर्सिटी की रिसर्च से मिला जवाब

    मैक्वेरी यूनिवर्सिटी की रिसर्च से मिला जवाब

    वहीं ऐसे ही हमले ऑस्ट्रेलिया के समुद्र ज्यादा देखें जा रहे हैं, जहां सी स्नेक्स यानी समुद्री सांपों का बसेरा रहता है। जब समुद्र में तैरते डाइवर्स को यह सांप देखते है तो उसको काटना शुरू कर देते हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऐसे हमले सबसे ज्यादा हुए हैं। इस बीच लोग भी अनजान है कि आखिर कभी ना हमला करने वाले सी स्नैक अचानक कैसे इतने हमलावर हो गए। अब इसका जवाब मैक्वेरी यूनिवर्सिटी की रिसर्च से मिला है।

    समुद्री सांप ज्यादा खतरनाक और विषैले

    समुद्री सांप ज्यादा खतरनाक और विषैले

    बता दें कि जमीन पर रहने वाले सांपों की तुलना में समुद्री सांप ज्यादा खतरनाक और विषैले (जहरीले) होते हैं, लेकिन इंसान पर इनके हमले ना के बराबर देखे जाते थे। जानकारी के मुताबिक समुद्री सांप के डसने से 1935 में एक मौत मौत हुई थी, जिसके बाद ऐसी दूसरी घटना साल 2018 में देखने को मिली थी, लेकिन बीते दिनों से सर्पदंश के मामले अचानक बढ़ गए हैं।

    पोटेंशियल लवर समझकर कर रहे सांप हमला

    पोटेंशियल लवर समझकर कर रहे सांप हमला

    ऑस्ट्रेलिया के डाइवर्स ने सांपों के हमले की बात पर मुहर लगाई है। हालांकि समुद्री सांप के काटने से मौत के कम ही देखने को मिलती है, लेकिन उनके हमले के बाद शरीर की मांसपेशियों में दर्द, वीकलेस, उलटी और लकवा मारने जैसे लक्ष्ण देखे जा सकते हैं। इधर, यूनिवर्सिटी ने अपने रिसर्च में इन हमले की जो वजह बताई है वो यह है कि सांप स्कूबा डाइवर्स को अपना पोटेंशियल लवर यानी संभावित प्रेमी समझकर हमला कर रहे हैं।

    कमर के नीचे लिपटकर सांप कर रहे हमला

    कमर के नीचे लिपटकर सांप कर रहे हमला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समुद्री सांप लोगों के कमर के नीचे के हिस्से से लिपट रहे हैं और उनको काट रहे हैं। अपनी स्टडी में बायोलॉजिस्ट टीम ने पाया कि सांप इंसानों को अपना यौन साथी समझकर ऐसा कर रहे हैं। बता दें कि इस रिसर्च के लिए डॉक्टर लिंच को एक समुद्री सांप सौंपा गया था, इस दौरान उसने उनपर 13 बार हमला किया। वहीं उन्होंने दावा करते हुए बताया कि उनके संभोग के वक्त के खत्म होने के बाद ऐसे मामलों में कमी आ जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+