VIDEO:स्पेस स्टेशन के अंदर घुसा 'गोरिल्ला', जान बचाने के लिए भागता दिखा एस्ट्रेनॉट
नई दिल्ली, 12 जनवरी: अक्सर हम आपने आसपास बंदरों को घूमते फिरते देखते हैं, मगर सोचिए अगर आपके सामने अचानक से गोरिल्ला आ जाए तो? आपको हालत खराब हो जाएगी। लेकिन ऐसी घटना इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में सामने आई है। स्पेस स्टेशन के अंदर एक 'गोरिल्ला' घुस गया। जिसके बाद स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। वे इधर-उधर भागते नजर आए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

स्पेस स्टेशन के अंदर घुसा 'गोरिल्ला
सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक 'गोरिल्ला' स्पेस स्टेशन के जीरो ग्रैवेटी वाले माहौल में उड़ता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा गोरिल्ला दरअसल, असली गोरिल्ला नहीं है। बल्कि स्पेस स्टेशन में रह रहे एस्ट्रेनॉट ने गोरिल्ले की कॉस्ट्यूम पहन रखी है। डेली स्टार वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला ये है कि साल 2016 में मार्क केली नाम के एक एस्ट्रेनॉट अपने साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक गोरिल्ला सूट लेकर गए थे

गोरिल्ला को देखकर एस्ट्रेनॉट टिम पीक डर गए
स्पेस स्टेशन पर 340 दिन बिताने के बाद मार्क केली ने अपने साथियों के साथ एक प्रैंक करने का प्लान बनाया। वो गोरिल्ला का सूट पहनकर तैयार हो गए और उड़ते हुए स्पेस स्टेशन के दूसरे कोने में पहुंच गए। अचानक दूसरे कोने में पहुंचे गोरिल्ला को देखकर एस्ट्रेनॉट टिम पीक डर गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर उड़ते नजर आए। हालांकि उन्हें बाद में पता चला कि यह गोरिल्ला नहीं बल्कि उनका एक साथी ही है जो गोरिल्ला सूट पहने हुए है।

नासा ने 5 हजार डॉलर खर्च कर भेजा था ये सूट
ट्विटर पर इस प्रैंक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यह अब तक की सबसे अच्छी चीज है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'केली भाग्यशाली हैं कि ऐसी कोई खबर नहीं आई कि गोरिल्ला अंतरिक्ष में तैर रहा है।' मार्क केली के भाई स्कॉट ने यह सूट पहना था और यह उन्होंने देखरेख के लिए मार्क के पास धरती से भेजा था। इस सूट को भेजने में नासा को 5 हजार डॉलर का खर्च करना पड़ा था।
टिम पीक को लगा कि वास्तव में स्टेशन पर गोरिल्ला घुस आया है...
स्पेस डॉट कॉम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस घटना के बारे में जिक्र किया गया है। इसकी एक रिपोर्ट में इस वीडियो को भी दिखाया गया है कि कैसे टिम पीक को लगा कि वास्तव में स्टेशन पर गोरिल्ला घुस आया है जबकि ऐसा नहीं था। उनके अंतरिक्ष साथी मार्क केली एक गोरिल्ला सूट पहने हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications