नशे में धुत्‍त होकर शादी करने पहुंचा दूल्‍हा, मंडप में सो गया, दुल्‍हन ने ऐसे चखाया मजा

असम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें नशे में धुत्‍त दूल्‍हा अपनी शादी के मंडप में सो गया। इसके बार दुल्‍हन ने जो सबक सिखाया जिसके बाद वो शराब को हाथ लगाने से भी डरेगा।

Assams Nalbari groom

शादी में शराब पीकर मौज-मस्‍ती करने का चलन लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन शादी वाले दिन दुल्‍हा शराब पीने से परहेज करता है। ताकि वो अपनी शादी में सामान्‍य रह सके, लेकिन असय में एक दूल्‍हें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अपनी शादी में दुल्‍हा इतना नशे में धुत्‍त हो गया कि मंडप में आकर सो गया। इसके बाद जो हुआ उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

asam

दुल्‍हा नशे में धुत्‍त होकर शादी करने पहुंचा

ये मामला असम के नलबाड़ी जिले में का है जहां दुल्‍हा नशे में धुत्‍त होकर शादी करने पहुंचा था। शादी के मंडप में आकर बैठते ही वो अपने एक साथी की गोद में सिर रखकर सो गया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन ने दूल्हे के ज्यादा शराब पीने और उसके बेहोश होकर सो जाने से नाराज होकर दुल्‍हे समेत बा‍रातियों को ऐसा सबक सिखाया जिसके बाद कोई भी दुल्‍हा अपनी शादी में शराब पीने से पहले चार बार सोचेगा जरूर।

asam

शराब के नशे में मंडप में आधी रस्‍मों के बीच सो गया

दूल्हे की पहचान नलबाड़ी कस्बे के रहने वाले प्रसेनजीत हालोई के रूप में हुई है जो शादी करने तो पहुंचा लेकिन शादी रस्में भी पूरी नहीं कर सका। घटना गुरुवार की रात करीब 11 बजे की है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुल्‍हें को जमीन पर लेटे हुए सोते हुए देखा जा सकता है जब शादी की रस्में चल रही थीं। दूल्हा घबराया हुआ लग रहा था और उसे रस्में निभाने में मुश्किल हो रही थी। ऐसे ही एक वीडियो में दूल्हे को शादी के रीति-रिवाजों के दौरान फर्श पर लेटते हुए देखा जा सकता है।

दुल्‍हन ने शादी करने से कर दिया इनकार और पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट

दुल्‍हन ने दुल्‍हें को नशे में धुत्‍त देखकर शादी करने से इनकार कर दिया और दूल्‍हें और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखवा दी और शादी के आयोजन में खर्च हुए पैसे की भी डिमांड कर डाली। शादी करवा रहे पंडित ने दुल्‍हन के सामने ये लड़की वालों को बताया कि दूल्हा रीति-रिवाजों का पाठ भी नहीं कर सका। लड़की के परिवार ने आगे नलबाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और शादी के लिए मुआवजे की मांग कर दी।

दुल्‍हे का पिता तक शराब के नशे में था धुत्‍त

शादी के रिजनों का आरोप है कि दूल्हे पक्ष के कई सदस्य नशे की हालत में थे। परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया, "शादी अच्छी चल रही थी। हमने सभी रस्में पूरी कीं। दूल्हा ठीक से कार से उतर भी नहीं पा रहा था। पिता और भी ज्यादा नशे में थे। जब स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई तो लड़की ने शादी में नहीं बैठने का फैसला किया। हमने दूल्हे पक्ष से अनुरोध करने की कोशिश की लेकिन 95% नशे में थे और उनकी महिलाएं हमें उकसा रही थीं। हमने गोवा बुरहा (एक असमिया गांव के नेता) से संपर्क किया और पुलिस को सतर्क कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+