9 महिलाओं का पति है शख्स फिर भी शादी के लिए तलाश रहा है हमसफर, बोला- इतनी औरतों के साथ रहना आसान नहीं

9 लड़कियों के साथ शादी करने वाले आर्थर को आज भी शादी के लिए एक लड़की की तलाश है। सोशल मीडिया पर वे एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं।

सोशल मीडिया भी अजब गजब लोगों से भरा पड़ा है। किसी के लिए सिर्फ एक पार्टनर तलाश कर पाना ही काफी मुश्किल होता है। वहीं किसी को मल्टीपल पार्टनर्स रखने का अजीब शौक है। ऐसा ही शौक रखने वाले ब्राजील के मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आर्थर ओ उर्सो इन दिनों फिर छाए हुए हैं। आर्थर ने सेक्शुअल फ्रीडम और शादी की प्रथा के खिलाफ 9 लड़कियों से जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इतनी सारी पत्नियां रखना आसान बात तो नहीं है। तो शादी के कुछ ही वक्त बाद उनकी एक पत्नी ने आर्थर को तलाक दे दिया था। हालांकि, अब उन्होंने फिर खुलासा किया कि वे 4 और पत्नियों को तलाक दे चुके हैं। आर्थर फिर से चर्चा में बने हैं। और इसकी वजह शादी के लिए फिर एक नई लड़की की उनकी तलाश है। जी हां! तलाक के बाद भी इतनी पत्नियां होने के बावजूद आर्थर नाम का ये शख्स एक नए जीवनसाथी की खोज में है।

9 औरतों से की थी शादी

9 औरतों से की थी शादी

बात सुनने में बहुत अजीब लगती है। लेकिन आर्थर ने 1 नहीं 2 नहीं, बल्कि 9 लड़कियों से ब्याह रचाया। इसका कारण भी साफ है। दरअसल, शादी की प्रथा के खिलाफ उन्होंने ये शादियां चराई थी। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक एक पत्नी ने कुछ वक्त बाद उन्हें तलाक दे दिया था। अब खबर सामने आ रही है कि शख्स अपनी 4 और पत्नियों को तलाक दे चुके हैं।

अब भी एक लड़की की है तलाश

अब भी एक लड़की की है तलाश

लेकिन आर्थर फिर भी नहीं थमे और अब 4 पत्नियां और होने के बावजूद उन्हें फिर शादी के लिए एक नई लड़की की तलाश है। 'आज तक' की खबर के मुताबिक, बातचीत में आर्थर ने कई महिलाओं के साथ रहने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर भी किया था।

2021 में की थी शादी

2021 में की थी शादी

ब्राजील के जोआओ पेओसा शहर के रहने वाले आर्थर ने साल 2021 में 9 महिलाओं संग शादी की थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही उनकी एक पत्नी आर्थर से अलग हो गई। इसके बाद वे अपनी 8 पत्नियों के साथ रह रहे थे।

'आसान नहीं है इतनी औरतों के साथ रहना'

'आसान नहीं है इतनी औरतों के साथ रहना'

डेली स्टार संग बातचीत में आर्थर ने इस बात का खुलासा किया था कि कई महिलाओं के साथ रहना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अभी तलाक के दौर से गुजर रहे हैं। पहली पत्नी के तलाक देने के बाद 8 में से 4 पत्नियों से वे अलग हो चुके हैं। आपसी सहमति से ही उन्होंने तलाक लिया है।

सोशल मीडिया पर मशहूर हैं आर्थर

सोशल मीडिया पर मशहूर हैं आर्थर

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर आर्थर खूब मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे भी अपने फैंस के साथ जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। 8 पत्नियों संग रोमांटिक तस्वीरों से भी उनका सोशल मीडिया भरा हुआ है।

पत्नियों के लिए बनवाया आलीशान घर

पत्नियों के लिए बनवाया आलीशान घर

बताते चलें कि अपनी पत्नियों के लिए आर्थर ने Mansion Of Free Love नाम से एक आलीशान घर भी बनवाया था। हालांकि, लोगों ने उनकी शादी और इतनी सारी पत्नियां होने का जमकर विरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+