'अरि छी सिंह' ने गाने पर किया जबरदस्त लिप सिंक, अरिजीत सिंह को कॉपी किया तो लोगों ने ले लिए मजे

वायरल वीडियो में अरिजित सिंह के डुप्लीकेट ने सिंगर के गाने पर जबरदस्त लिप सिंक किया है। वीडियो देखने के बाद लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

Arijit Singh

Arjit Singh duplicate: अरिजीत सिंह की आवाज के दीवानों की कोई कमी नहीं है। सिंगर का लाइव कॉन्सर्ट हो तो वहां जमा भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग उनके लिए कितने बेताब हैं। हों भी कैसे ना अरिजीत की आवाज में जादू ही कुछ ऐसा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई बार लोग अरिजीत के गानों से लिप सिंक करते नजर आते हैं।

अरिजीत सिंह का डुप्लीकेट
'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म से अरिजीत सिंह का प्यार होता कई बार है गाना खूब छाया रहा। लेकिन लगता है सिंगर के गाने को लोगों को वो प्यार नहीं मिला, जो और गानों पर मिलता आया है। पर इस बीच एक और शख्स है, जिसने अपनी तरफ से अरिजीत को कॉम्पीटीशन देने की खूब कोशिश की है। (वीडियो-नीचे)

वायरल हुआ वीडियो
जी हां! Mainak Movieholic नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अरिजीत का गाना गाता दिख रहा है। गजब की बात तो ये है कि इस गाने को लोगों ने रीयल वर्जन से भी ज्यादा पसंद किया है। अगर आपको इसकी वजह शख्स की आवाज लग रही है तो रुक जाइये।

हूबहू अरिजीत जैसा लग रहा शख्स
वायरल वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है, एक बार को देखने पर वो हूबहू अरिजीत जैसा ही लग रहा है। शख्स अरिजीत जैसे ही कपड़े पहनकर सिंगर की एक्टिंग करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं अरिजीत के गाने पर लिप सिंक करता नजर आ रहा है।

यहां देखें वीडियो..

'अमेजन का अरिजीत सिंह'
यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये अमेजन का अरिजीत सिंह है। वहीं एक यूजर ने तो इस शख्स को अरी छी सिंह ही बता डाला। एक ने कहा कि अरिजीत सिंह तो रुला देता है लेकिन इसने हंसा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+