आर्किटेक्ट ने ऑटोरिक्शा की छत पर बनाया चलता फिरता घर, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

चेन्नई के एक आर्किटेक्ट ने एक ऑटोरिक्शा के ऊपर ऐसा चलता फिरता घर बनाया है, जिसकी तारीफ जाने-माने उद्दोगपति आनंद महिंद्रा ने भी की है।

चेन्नई। चेन्नई के एक आर्किटेक्ट ने एक ऑटोरिक्शा के ऊपर ऐसा चलता फिरता घर बनाया है, जिसकी तारीफ जाने-माने उद्दोगपति आनंद महिंद्रा ने भी की है। इस घर की तस्वीरों को आंनद्र महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आनंद्र महिंद्रा ने लिखा, 'जाहिर तौर पर अरुण ने कम जगहों की शक्ति का प्रदर्शन किया है। लेकिन वह ऐसा कर बड़े ट्रैंड में आ गए हैं। महामारी के बात संभावित तौर पूर घूमने की लालसा और हमेशा घूमते रहने की इच्छा।'

अरुण की इस सोच को काफी लोगों ने सराहा है

अरुण की इस सोच को काफी लोगों ने सराहा है

उद्दोगपति आनंद महिंद्रा द्वारा पोस्ट की गईं इस चलते फिरते घर की तस्वीरों पर हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। अब तक 5 हाजर लोगों ने इस फोटोज को लाइक किया है। इसके अलावा ढेर सारे कमेंट में इन फोटोज पर आ चुके हैं।

उद्दोगपति आनंद्र महिंद्रा ने जताई अरुण से मिलने की इच्छा

उद्दोगपति आनंद्र महिंद्रा ने जताई अरुण से मिलने की इच्छा

इस छोटे से चलते फिरते घर की तस्वीरों को शेयर करते हुए आनंद्र महिंद्रा ने अरुण से मिलने की इच्छा जताई है। उन्होंने लिखा क्या कोई मुझे उनसे मिलवा सकता है। मैं उनसे पूछूंगा कि क्या वो महिंद्रा गाड़ी के ऊपर इस तरह का घर डिजाइन कर सकते हैं।

हर प्रकार की सुविधा से लैस है यह घर

हर प्रकार की सुविधा से लैस है यह घर

इस घर में व्यक्ति की हर जरूरतों का ख्याल रखा गया है। घर में वैंटिलेशन की भी सुविधा है, सोने के लिए एक बैड, लाइट के लिए सौर ऊर्जा। भोजन बनाने के लिए एक छोटा सा किचिन भी उसमें बनाया गया है।

6*6 फीट के छोटे से स्पेस में भी घर बना चुके हैं अरुण

6*6 फीट के छोटे से स्पेस में भी घर बना चुके हैं अरुण

एक रिपोर्ट के अनुसार अरुण 6 फीट लंबाई और 6 फीट चौड़ाई की जगह में भी शानदार घर बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत में कम खर्चे में और छोटी जगह में मध्य आय वर्ग वाले लोगों के लिए इस तरह के घर बनाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+