'दो रंग का शरीर और दो सिर', लोगों को नजर आया दैत्याकार जीव, तुरंत बना लिया VIDEO
वायरल वीडियो में एक अजीबोगरीब जानवर पेड़ की छाल पर कुछ ढूंढता नजर आ रहा है। वीडियो में ऐसा लग रहा मानो इस जानवर के दो सिर हों। वीडियो देखने के बाद लोग भी कन्फ्यूज हो रहे हैं।

जंगल की दुनिया ऐसी दुनिया है, जो अपने में कई रहस्य समेटे हुए हैं। यहां कई ऐसे जानवर हैं, जो इंसानों के करीब आना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ऐसे में अगर कभी ये जानवर दिख भी जाएं, तो इनकी बनावट पर भरोसा कर पाना एक बार को किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। हाल ही में एक अजीबोगरीब जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी बनावट इतनी अजीब लग रही है कि जो भी इसे देख रहा है, कन्फ्यूज हो रहा है।

जंगल में दिखा अजीबोगरीब जीव
जंगल की दुनिया किसी एक जगह तक नहीं सिमटी हुई है। ऐसे में जाहिर है कि यहां अजीबोगरीब जानवर या फिर कीट होंगे ही। कई बार इन जीवों या फिर कीटों की बनावट देखकर काफी हैरानी होती है। अगर ये कैमरे में कैप्चर ना हुए होते, तो एक बार को कोई भी इनकी बनावट पर यकीन ही नहीं कर पाता। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, वीडियो में जो अजब गजब जानवर नजर आ रहा है, वो एक एंट ईटर है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये पेड़ की छाल पर कुछ खाना तलाशने की कोशिश कर रहा है। जैसा कि नाम से ही क्लीयर है कि इसे चींटी खाने का बेहद शौक होता है। ऐसे में शायद पेड़ की छाल पर ये चींटियां ही खोज रहा होगा। लेकिन एक नजर में वीडियो में इसे देखने पर लगता है कि एक की बजाय इस जानवर के दो सिर हैं। ऐसा लग रहा है मानो विशेष आनुवांशिक परिवर्तन के चलते इसके दो सिर उग आए हैं।

क्या जानवर के थे दो सिर?
अगर आप भी वीडियो देखकर हैरान हैं, और ये सोच रहे हैं कि इसके पास एक नहीं, बल्कि दो-दो सिर हैं, तो बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये एंटईटर पूरी तरह से नॉर्मल है। दिलचस्प बात है कि एंटईटर का अगला पैर सुरक्षा के लिए होता है, जो इसके दूसरे सिर के जैसा लगता है। ट्विटर पर एंटईटर का ये वीडियो देखकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग
एक यूजर ने इस वीडियो को इन्क्रेडिबल बताया तो दूसरे ने लिखा कि इसे देखने के बाद भरोसा ही नहीं हो रहा कि ये एक जानवर है। एक ने लिखा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, बल्कि ये पूरी तरह से नॉर्मल है। कई यूजर्स को ये वीडियो देखने के बाद अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ, और उन्होंने इसे बेहद अजीबोगरीब दिखने वाला जानवर बताया। वहीं कई लोगों का कहना है कि उन्हें मालूम था कि ये एंटईटर है, और एकदम नॉर्मल है।

क्या होता है एंटईटर?
बताते चलें कि इससे पहले भी इस अजीबोगरीब बनावट वाले जानवर एंटईटर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें वो जंगल में घूमता नजर आ रहा था। दरअसल, एंटईटर एक ऐसा जीव है, जिसका पसंदीदा खाना चींटी होता है। ये अपनी 2 फीट पतली लंबी और चिपचिपी जीभ से चीटियों को उकी बांबी से निकालकर बड़ी ही आसानी से खा जाते हैं। वहीं इस जानवर की सूंघने की शक्ति भी इंसानों से 40 गुना ज्यादा होती है।












Click it and Unblock the Notifications