आनंद महिंद्रा का दिल छू गई हवा से भरी टी शर्ट! बोले- नोबल प्राइज ना मिले तो फर्क नहीं, पर है कमाल
एक खास टीशर्ट का वीडियो वायरल रहा है, जो पानी में एक सेफ्टी बैग का काम करती है। आनंद महिंद्रा ने इसके फीचर्स का डेमो शेयर किया है।

Anand Mahindra shared video of T-shirt: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कुछ खास तस्वारें या फिर वीडियो शेयर करते हैं, जिनसे उनके फॉलोवर्स काफी इंस्पायर होते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बच्चों के लिए डिचाइन की गई एक टीशर्ट के पीछे की तकनीकी की उन्होंने जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ लिखा है कि इस टी शर्ट को बनाने वाले को भले ही नोबल प्राइज ना मिले, लेकिन तकनीकी कमाल की है।
भारत के दिग्गज व्यवसायी आनंद महिंद्रा ट्वीटर पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों के साइज के एक मैनिक्विन को यह लाइफ जैकेट पहनाया गया। हालांकि ये टीशर्ट नॉर्मल ही है, लेकिन मैक्किन पानी में जाते ही लाइफ जैकेट का रूप ले लेता है। एयरबैग की सेफ्टी बैग खुलते हैं और पानी में डूबने से बच्चे को बचाया जा सकता है।
Kids t-shirt turns automatically into a lifejacket in the water pic.twitter.com/yuynjFWaty
— Levandov (@blabla112345) May 23, 2023
टी शर्ट के डेमो वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, "भले इसे नोबेल पुरस्कार नहीं मिले लेकिन यह मेरे लिए कई इनोवेशन से बढ़िया है। एक दादाजी के रूप में मेरे पास दो छोटे बच्चे हैं। उनकी सुरक्षा और उनका भला सोचना मेरी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर शामिल है।"












Click it and Unblock the Notifications