VIDEO: 300 किलो के मगरमच्छ से जिंदगी की जंग जीता हिरण, 0.1 सेकेंड में पलट दिया सारा खेल

वायरल वीडियो हिरण और मगरमच्छ का है, जिसमें शिकारी जानवर हिरण का शिकार करने की कोशिश करता है लेकिन हिरण अपनी माइंडफुलनेस से उसे मात दे देता है।

 crocodile and deer video

Crocodile and Deer video: सोशल मीडिया एक से बढ़कर एक जबरदस्त वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार कुछ वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है।

जंगल की दुनिया दिलचस्प
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वीडियोज में वाइल्डलाइफ वीडियोज होते हैं। जानवरों के वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं। जंगल की दुनिया में क्या हो रहा है, इस बात में लोगों की दिलचस्पी खूब होती है।

घात लगाए बैठा था मगरमच्छ
जंगल की दुनिया में शिकारी जानवरों का ही राज होता है। ये घात लगाकर अपने शिकार के इंतजार में बैठे होते हैं और मौका मिलते ही अपना काम कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी दिख रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ पानी के अंदर अपने शिकार का इंतजार कर रहा होता है। नदी में एक प्यासा हिरण अपनी प्यास बुझाने आता है लेकिन उसे दूर-दूर तक नहीं पता था कि मौत पानी में उसका इंतजार कर रही है। (वीडियो-नीचे)

जानें, कैसे बदला पूरा गेम
लेकिन कहते हैं ना जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय। ऐसा ही कुछ इस मामले में भी हुआ। मगरमच्छ जैसे ही हिरण पर अटैक करने की कोशिश करता है, हिरण बिना कुछ सोचे समझे बस जोर से उछल जाता है। हिरण इतनी तेज उछलता है कि मगरमच्छ के मुंह में आया शिकार चूक जाता है। हिरण की स्पीड और प्रसेंस ऑफ माइंड वाकई इस वीडियो में देखने लायक है।

हर कदम पर खड़ी है मौत
शाकाहारी जानवरों को भली भांति पता होता है कि किसी भी कदम पर मौत खड़ी हो सकती है। ऐसे में भगवान ने इन जानवरों को खास तरीके से बनाया है। ये अपने तेज कानों से खतरे को भांप लेते हैं, चाहे खतरा दूर भी हो। हिरण की बात करें तो हिरण अपने कान घुमाता रहता है और खतरे को पहचानने की कोशिश करता है। उसके कान ही उसे खतरे का अहसास दिलाते हैं।

वायरल हुआ वीडियो
मगरमच्छ और हिरण के इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने एक गहरा संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा- रिफ्लेक्सिस उन्हें तेज रखते हैं। हफ्ते की शुरुआत करते हुए माइंडफुलनेस एक बहुत बड़ी क्वालिटी है।

देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+