मैकेनिक ने नौकरी छोड़ी, तो बॉस ने सैलरी के नाम पर पकड़ा दिया 277 KG चिल्लर
नई दिल्ली, 10 जनवरी: बॉस और कर्मचारियों में अनबन आज के जमाने में आम बात है, लेकिन अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक कर्मचारी नौकरी छोड़ना चाहता था, लेकिन उसका बॉस उससे नाराज था। जब कर्मचारी ने काम बंद करके पूरा भुगतान मांगा, तो बॉस ने ऐसा कदम उठाया जिसे देख सब हैरान रह गए।

सैलरी के नाम पर चिल्लर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉर्जिया के फैयेटविल में रहने वाले एंड्रियाज फ्लैटेन पेशे से मैकेनिक हैं और वो एक कंपनी में काम करते थे। कुछ दिनों पहले वहां पर उनका बॉस से विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने काम छोड़ने का मन बना लिया। उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया और खुद को रिलीव करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने अपना फुल एंड फाइनल सटलमेंट मांगा। इस पर उनके बॉस ने उनको सैलरी के नाम पर सिक्के पकड़ा दिए, जिनका वजन 277 किलोग्राम था।

915 यूएस डॉलर थे चिल्लर
एंड्रियाज के मुताबिक शुरू में वो भी हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने उस चिल्लर को गिनने का फैसला किया। जब उसकी काउंटिंग उन्होंने पूरी की, तो वो कम निकले। उन्होंने बताया कि बॉस ने जो 227 किलोग्राम चिल्लर दिए थे, वो 915 यूएस डॉलर थे। भारत के हिसाब से ये राशि 67 हजार रुपये के आसपास होगी। इसके बाद भी उनकी काफी राशि बाकी रह गई। इस व्यवहार से उनको बहुत दुख हुआ और उन्होंने सारा किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

श्रम विभाग में शिकायत
एंड्रियाज के मुताबिक उनको इस सिक्कों को गिनने में 7 घंटे का वक्त लगा, जिस वजह से उनका सब्र टूट गया। ऐसे में उन्होंने श्रम विभाग में अपने बॉस माइल्स वॉकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी लगातार उसने ओवरटाइम करवा रही थी। बाद में उनके पैसे का पूरा भुगतान भी नहीं हुआ। वहीं इस तरह सिक्के देकर कंपनी ने उनको मानसिक रूप से परेशान किया है। ऐसे में वो चाहते हैं कि बॉस के खिलाफ कार्रवाई हो।











Click it and Unblock the Notifications