अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी ने सिखाया कैम्पस में कैसे करें सेक्स!
अमेरिका में सेक्स की यूनिवर्सिटी कही जाने वलाी येल यूनिवर्सिटी ने विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आया। इस बार यहां के किसी वैज्ञानिक ने कोई चमत्कार नहीं किया है, बल्कि विश्वविद्यालय ने कैम्पस में सेक्स पर गहन शोध करने के बाद गाइडलाइंस जारी की हैं। विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों के लिये कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं, अगर वे कैम्पस के अंदर उन नियमों के अंतर्गत सेक्स करते हुए पकड़े भी गये, तो उन्हें निष्कासित नहीं किया जायेगा।
ऐसी अजग-गजब गाइडलाइंस जारी करते हुए बा-कायदा विश्वविद्यालय ने कुछ उदाहरण दिये हैं, जिसमें छात्रों को समझाने के प्रयास किये गये हैं कि अगर कैम्पस में पढ़ने वाले लड़का-लडकी के बीच यौन संबंध स्थापित हों, तो वे किन परिस्थितियों में कैम्पस से निकाले जा सकते हैं और किन परिस्थितयों में उन पर कोई ऐक्शन नहीं होगा।
गाइडलाइंस में विश्वविद्यालय ने साफ लिख दिया है कि अगर लड़का-लड़की दोनों राज़ी हों, तो सेक्स में कोई बुराई नहीं है। क्योंकि अमेरिका के तीसरे सबसे सर्वोत्तम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राएं बालिग हैं। कैम्पस में अगर किसी लड़की को लड़के से प्यार हो जाता है और दोनों डेटिंग करते हैं, तो भी उन्हें कुछ बातों का खयाल रखना होगा। विश्वविद्यालय ने गाइडलाइंस समझाने के लिये परिकल्पनाएं भी की हैं। परिकल्पना के साथ दिये गये उदाहरणों की वजह से येल विश्वविद्यालय विवादों के घेरे में आ गया है। अमेरिकी मीडिया ने विश्वविद्यालय की जमकर खिंचाई की है। चूंकि विश्वविद्यालय स्वायत्त संस्था है, इसलिये सरकार उसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।
कुछ विवादित गाइडलाइंस और उनके परिकल्पित उदाहरण आइये देखते हैं स्लाइडर में। स्लाइडर में सभी उदाहरण सीधे अमेरिकी वेबसाइट थिंक प्रोग्रेस से अनुवादित हैं।

उदाहरण-1
जेसी और विक पहले सेमेस्टर से ही फ्लर्ट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में होती है। डांस के बाद जेसी विक को अपने रूम में आने के लिये आमंत्रित करती है और अपनी रूमपार्टनर से कहती है कि आज वो किसी और के रूम में सो जाये। रूम में जाने के बाद जेसी-विक एक दूसरे के सिगनल समझ जाते हैं और हॉस्टल के रूम में सेक्स करते हैं।

सजा- 1
विश्वविद्यालय के नियमानुसार ऐसी परिस्थिति में न तो जेसी और न विक दोनों में से किसी को कोई सजा नहीं होगी।

उदाहरण 2
जॉन और केट एक साथ पढ़ते हैं। जॉन पहले सेमेस्टर से ही केट पर सेक्स के लिये आमंत्रित करता है फिर कुछ दिन बाद दबाव बनाने लगता है। केट पहले सेमेस्टर के दौरान उसे रिजेक्ट कर देती है। दूसरे सेमेस्टर में क्लासेस के बाद दोनों पार्क में मिलते हैं। जॉन फिर से केट को आमंत्रित करता है और वह मान जाती है। दोनों एक रूम में जाते हैं और सेक्स करते हैं।

सजा-2
विश्वविद्यालय की गाइडलाइंस के अनुसार यहां भी दोनों की सहमति है, लिहाजा दोनों में से कोई भी दोषी नहीं है। पकड़े जाने पर न किसी को निलंबित किया जायेगा और न ही निष्कासित। लेकिन हां जॉन जैसे लड़कों की काउंसिलिंग जरूर की जायेगी कि इस तरह का दबाव बनाना आगे चलकर क्राइम को जन्म दे सकता है।

उदाहरण-3
सिडनी और हार्पर डेटिंग करते हैं। कई बार इंटीमेट भी होते हैं, लेकिन सिडनी हमेशा अपनी लिमिट में रहती है। वो पेनीट्रेटिव सेक्स नहीं चाहती है। एक रात दोनों मिलते हैं और इस शर्त पर इंटीमेट होते हैं कि बाउंड्री क्रॉस नहीं करेंगे। लेकिन हार्पर यह कहते हुए बाउंड्री क्रॉस करे देता है कि "बस एक बार"। सिडनी कहती रहती है कि यह गलत है, हमें ऐसा नहीं करना चाहिये, लेकिन हार्पर नहीं मानता है। सिडनी रोते हुए अपने कमरे में चली जाती है।

सजा-3
विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार यहां पर सिडनी को कोई सजा नहीं होगी, क्योंकि वह शुरू से ही सेक्स के प्रोपोजल को रिजेक्ट करती आयी है। वहीं हार्पर को असहमति से सेक्स के लिये सजा होगी। ऐसे में कई सेमेस्टर तक निलंबन हो सकता है।

उदाहरण 4
ऐलेक्स और रीले दोनों रीले के कमरे में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों ब्रेक लेते हैं और एक दूसरे के कंधे टच करते हैं। ऐलेक्स फिर धीरे-धीरे रीले के यौन अंगों को टच करने लगता है। रीले करीब आ जाती है और कहती है, "ओके, लेकिन ज्यादा आगे नहीं जाना चाहती, हमारे पास अभी बहुत काम है।" ऐलेक्स उसे निरंतर छूता रहता है और फिर थोड़ी देर बाद रीले उसे छूने की इजाजत दे देती है, लेकिन बाउंड्री पार करने की नहीं। ऐलेक्स हंसते हुए कहता है, "पढ़ाई में इतनी मेहनत के बाद सेक्स करना तो बनता है।" रीले हंसती है और पढ़ाई खत्म हो जाती है। ऐलेक्स फिर से उसे उत्तेजित करता है, रीले कहती है ठीक है, हम एक साथ सो जाते हैं, लेकिन सेक्स नहीं। कुछ ही मिनट बाद ऐलेक्स एक बार फिर आग्रह करता है। रीले मान जाती है और दोनों के बीच यौन संबंध स्थापित हो जाते हैं।

सजा- 4
विश्वविद्यालय के अनुसार शुरुआत में झिझक और अंतत: मान जाना, यह असहमति से सेक्स नहीं है। इसलिये दोनों में से किसी को सजा नहीं मिलेगी, लेकिन ऐलेक्स जैसे छात्रों को काउंसिलिंग की जरूरत है, क्योंकि पढ़ाई के वक्त सेक्स की बातें मन में लाना गलत है।

उदाहरण- 5
मॉर्गन और काई दोस्त हैं और पार्टी में डांस करते वक्त एक दूसरे को किस करते हैं। दोनों थोड़ी शराब पी लेते हैं। दोनों काई के रूम में जाते हैं। दोनों निर्वस्त्र हो जाते हैं और एक दूसरे को छूने लगते हैं। मॉर्गन उससे ओरल सेक्स के लिये कहता है। जैसे ही काई ओरल सेक्स करती है, उसके थोड़ी ही देर बाद मॉर्गन कुछ बहाने बनाकर रूम से निकल जाता है कहता है कि मुझे सोना है।

सजा- 5
विश्वविद्यालय के नियमानुसार दोनों कमरे में क्या करने गये थे, यह स्पष्ट नहीं था, इसलिये दोनों को सजा के रूप में कड़ी फटकार दी जायेगी।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications