डॉक्टर ने अपने ही स्पर्म से 14 महिलाओं को कर दिया प्रेग्नेंट, जानिए उसी के बच्चों ने कैसे खोला राज?

डॉक्टर ने अपने ही स्पर्म से 14 महिलाओं को कर दिया प्रेग्नेंट, जानिए उसी के बच्चों ने कैसे खोला राज?

नई दिल्ली, 5 जनवरी। डॉक्‍टरों को धरती का भगवान कहा जाता है, इसी विश्‍वास के साथ मरीज अपना पूरा शरीर चिकित्‍सक के हवाले कर देता है। लेकिन कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसमें डॉक्‍टरों ने इंसान के इसी विश्‍वास का फायदा उठाकर इस नोबेल प्रोफेशन को दाग दार किया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक डॉक्‍टर ने ऐसा काम किया जिसके बाद इंसान का डॉक्‍टरों पर आंख बंद कर विश्‍वास कर पाना मुश्किल होगा।

Recommended Video

    Doctor Use Own Sperm: डॉक्टर ने महिलाओं को दिया धोखा अपने Sperm से किया Pregnant | वनइंडिया हिंदी
    डॉक्‍टर ने अपने स्पर्म से महिलाओं को कर दिया गर्भवती

    डॉक्‍टर ने अपने स्पर्म से महिलाओं को कर दिया गर्भवती

    दरअसल, ये मामला फर्टिलिटी सेंटर (आईवीएफ) का है जहां लोग मां-बाप बनने की अंतिम आस लेकर पहुंचते है और आईवीएफ के थ्रू अपनी सूनी गोद भरना चाहते हैं। दुनिया भर के आईवीएफ सेंटर बेऔलाइ लोगों के लिए किसी आर्शीवाद से कम नहीं हैं। लेकिन ऐसे ही एक आईवीएफ सेंटर के एक डॉक्‍टर ने अपने प्रोफेशन का गलत इस्‍तेमाल करके उनके पास आई महिलाओं को उनके पॉटनर का स्‍पर्म देने के बजाए अपने स्पर्म से गर्भवती कर दिया, वो भी उनके परिवार को बताए बिना ये सब डॉक्‍टर ने किया।

    डॉक्‍टर का किसने किया भंडा फोड़

    डॉक्‍टर का किसने किया भंडा फोड़

    मेडिकल प्रोफेशन को शर्मसार करने वाले इस डॉक्‍टर का नाम डॉ पॉल जोन्स है, इसकी अमेरिका के वेस्टर्न कोलोराडो में क्लीनिक है। ये काम ये डॉक्‍टर पहली बार नहीं किया ये सालों से करना आ रहा था। जिसका खुलासा वर्षों बाद अब दो लड़कियों ने एक टीवी शो में किया। दुनिया के सामने इस डॉक्‍टर का भंडा फोड़ करने वाली दो बहनें मैया सिमंस (Maia Simmons) और ताहिनी स्कॉट (Tahnee Scot) ने किया।

    14 महिलाओं के साथ की ये हरकत

    14 महिलाओं के साथ की ये हरकत

    वेबसाइट की खबर के अनुसार ऐसा इस डॉक्‍टर ने केवल एक नहीं बल्कि लगभग 14 महिलाओं के साथ किया। उन्‍हें अपना स्‍पर्म देकर गर्भवती किया जिससे अब तक कुल 12 बच्‍चों का जन्‍म हुआ।

     परिवार को बिना बताए दे दिया अपना स्‍पर्म

    परिवार को बिना बताए दे दिया अपना स्‍पर्म

    द ट्रुथ अबाउट माई कॉन्सेप्शन न्‍यूज शो में इस डॉक्‍टर की पोल खोलने वाली दोनों बहनों ने बताया कि उन दोनों के पिता जॉन एम्‍मन्‍स को टेस्टिकुलर कैंसर था जिसके कारण उनकी पत्‍नी चेरिल और वो सामान्‍य तरीके से बच्‍चे पैदा कर पाने में असमर्थ थे। इसलिए दोनों ने डॉ पॉल जोन्‍स के अमेरिका के वेस्टर्न कोलोराडो में स्थित आईवीएफ सेंटर में पहुंचे। दोनों 1980 और 1985 में बच्‍चे के लिए संपर्क किया और आईवीएफ से बच्‍चा पैदा करने की इच्‍छा जताई डॉक्टर ने चेरिल को बिना सूचित किए अपना स्पर्म दे दिया।

    डॉक्‍टर की ऐसे खुली पोल

    डॉक्‍टर की ऐसे खुली पोल

    कई महिलाओं को अपने स्‍पर्म से गर्भवती करने वाले डॉक्‍टर का राज सालों तक राज ही रहा क्‍योंकि इसका गवाह कोई नहीं था और ना ही महिलाओं को इसका पता था। लेकिन 2018 में टीवी पर डॉक्‍टर की इस हरकत का खुलासा करने वाली दोनों लड़कियों से Ancestry.com पर किसी ने कान्‍टेक्‍ट किया और लिखा शायद हम लोग भाई बहन हैं। मेरे पिता वेस्टर्न कोलोराडो में स्पर्म डोनर हैं। तुम ही नहीं मुझे अब तक अपने जैसे दिखने वाले 3 और भाई बहन मिले हैं। मुझे लगता है हम भी भाई बहन हैं। जिसके बाद लड़कियों ने पड़ताड़ की तो मां से पता चला कि उसकी मां का क्‍लीनिक भी वहीं था।

    उसी के बच्चों ने कैसे खोला राज?

    उसी के बच्चों ने कैसे खोला राज?

    जिसके बाद सभी ने अपना अपना आनुवंशिक परीक्षण करवाया और वेबसाइट के माध्यम से ऐसे 12 भाई-बहनों का पता चला है। यानी आरोपी डॉ. पॉल ने अपने स्पर्म का कुल 14 बार इस्तेमाल किया था। इसका खुलासा होने के बाद सभी महिलाएं काफी गुस्‍से में हैं। 38 साल तक डॉक्‍टर का राज राज ही रहा अब डॉक्‍टर के स्‍पर्म से जन्‍म लिए बच्‍चों की मिलती जुलती शक्‍ल के कारण इसका खुलासा हुआ।

     डॉक्‍टर को मिली ये सजा

    डॉक्‍टर को मिली ये सजा

    इसके बाद सभी ने पुलिस में शिकायत की और जिसके बाद 2019 में डॉ जोन्स का मेडिकल लाइसेंस जब्त कर लिया गया। वहीं इस सच्‍चाई को दुनिया को सामने लाकर लोगों को जागरूक करने के लिए दोनों बहनों ने अब टीवी शो में इस विषय पर खुलकर बात की और अपने और अपने ही जैसे 12 बच्‍चों के जन्‍म से जुड़ी अजब-गजब कहानी सुनाई जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+