Video: ये भालू है या फिर कोई समुराई फाइटर! देखेंगे टैलेंट तो चकरा जाएगा माथा

नई दिल्ली, 25 अगस्त। कुछ ऐसे टैलेंट सोशल मीडिया पर आजकल देखने को मिलते है, जिन पर एक बार तो यकीन करना मुश्किल हो जाती है कि क्या ये वाकई में सच है? लेकिन एक बात तो सच है इस तरह की चीजें जब सामने आती हैं तो तेजी से वायरल होती हैं। लोग सच जानने का प्रयास करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू समुराई फाइटर की तरह एक्ट करते हुए दिखाई दे रहा है।

Bear

भालू का गजब के टैलेंट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ट्विटर अकाउंट @Laughs4All से ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में समुराई भालू एक स्टिक को इस तरह घुमा रहा है मानो वो कोई समुराई योद्धा हो। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि लोग तो उसे तलवारबाजी की गजब की एक्टिंग करते देख रहे हैं। समुराईयों का नाम इतिहास के महान योद्धाओं में गिना जाता है। ये जापनी योद्धाओं का एक खास वर्ग था, जिन्हें तलवार बाजी में महारथ हासिल थी। बिजली की रफ्तार से तलवार चलाने वाले समुराई दुश्मन को मिनटों में खत्म करने की काबिलियत रखते थे। माना जाता है कि 12वीं शताब्दी में ये एक बड़ी शक्ति बनकर सामने आए और मेइजी पुनर्स्थापन (1868) तक सरकार पर हावी रहे।

वायरल वीडियो में भालू बड़े ही मंझे तरीके से एक छड़ी को घुमा रहा है। वो उसे घुमाते हुए ऊपर भी उछालता है। ट्विटर पर ये वीडियो देखकर एक बार हर कोई सोच में पड़ सकता है कि इस तरह के टैलेंट किसी भी भालू में कैसे आए। हलांकि इसे किसी आर्टिस्ट की ट्रेनिंग दी गई की नहीं इसकी जानकारी नहीं लेकिन भालू का टैलेंट वाकई गजब का है। वो एक मॉडर्न कुंग फू पांडा बनने के गुण रखता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, " वाह, यह भालू एक मार्शल आर्टिस्ट है !! कुंग फू पांडा को इस भालू को अपने, अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ लड़ने के लिए भर्ती करना चाहिए"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+