VIDEO: कर्नाटक में दिखा चमकते फन वाला कोबरा, देखकर दंग रह गए लोग
नई दिल्ली। किंग कोबरा का नाम सुनकर हर किसी के पसीने छूट जाते हैं। अगर कोबरा सामने आ जाए तो लोगों की हालत खराब होने लगती है, लेकिन कर्नाटक में चिकमंगलुरु के होलमाकी गांव में कोबरा का ऐसा रूप दिखा , जिसे देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

लोग दुर्लभ कोबरा को देखने के लिए वहां जमा हो गए। घटना होलमाकी गांव की है, जहां अविनाश नाम के शख्स का पालतू कुत्ता अचानक भौंकने लगा। जब उसने बाहर जाकर देखा तो खेत में एक कोबरा सांप फन लगाकर बैठा था। हैरानी की बात ये थी कि सांप के फन से तेज रौशनी निकल रही थी। कोबरा सांप के सिर पर लाल रंग की एक रौशनी निकल रही थी,जिसे चमत्कार समझ लोग उसकी पूजा करने लगे।
शख्स ने इस सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो में एक कुत्ता कोबरा सांप के सामने भौंकता दिखाई दे रहा और सांप के सिर पर लाल रंग की रोशनी नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जानकर इसे चमत्कार नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि धूप की वजह से कोबरा के फन से रिफ्लेक्शन हो रहा है, जो देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो रौशनी निकल रही हो।












Click it and Unblock the Notifications