ये हैं कलयुग के श्रवण कुमार! मां-बाप को कंधे पर बैठाकर अयोध्या में रामलला के दर्शन को निकले
सतयुग के श्रवण कुमार से तो आप सभी वाकिफ होंगे। मगर एक ऐसा भी शख्स है, जिसे कलयुग का श्रवण कुमार कहा जाए, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। अमरजीत कुमार नाम का ये शख्स अपने माता-पिता को अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करवाना चाहता है।
अमरजीत कुमार तेलंगाना में रह रहे हैं, जो बिहार से आए अपने माता-पिता को अपने कंधे में लेकर अयोध्या की डगर पर निकले हैं। उनका एक ही लक्ष्य है और वो है- अपने माता-पिता को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाना।

कलयुगी श्रवण कुमार अमरजीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कलयुगी श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कंधे पर बैठाकर अयोध्या लेकर जा रहा है।
इस नौजवान की श्रद्धा, निष्ठा और माता-पिता के प्रति समर्पण देखकर हर कोई कायल हो रहा है। अमरजीत के पिता ने कहा कि बेटे के अंदर का श्रवण कुमार जागा है। ऐसे ही श्रीराम भी जागेंगे और हिम्मत देंगे। श्रवण कुमार मेरे बेटे को पावर दे रहे हैं। वही देने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications