Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नाव पर बैठे शख्स पर मगरमच्छ ने किया हमला, कैमरे में कैद हुआ डरा देने वाला VIDEO

नई दिल्ली। वाटर स्पोर्ट्स के तौर पर प्रसिद्ध कयाकिंग वैसे तो एक मजेदार खेल है लेकिन तबतक जबतक कोई मगरमच्छ आप पर हमला ना करें। हाल ही में कयाकिंग का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के एक कयाकर ने खुद के साथ घटी एक घटना का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कयाक वोट के जरिए जंगल से गुजर रहा था। तभी एक भारी-भरकम मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि कयाकर मगरमच्छ के हमले से बचने में सफल रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा हादसा उनके सिर पर लगे कैमरे में कैद हो गया

पूरा हादसा उनके सिर पर लगे कैमरे में कैद हो गया

पीटर जॉयस नाम के एक शख्स कैरोलिना की Waccamaw झील में कयाकिंग कर रहे थे। तभी झील के एक हिस्से में मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने नाव को इतनी जोड़ से मारा कि पीटर का संतुलन खो गया और वे पानी में गिर गए। ये पूरा हादसा उनके सिर पर लगे कैमरे में कैद हो गया। जॉयस ने 13 जुलाई को यूट्यूब पर इस पूरी घटना का एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा, जानवरों ने बेहद गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया।

मुश्किल से बचकर निकले पीटर

मुश्किल से बचकर निकले पीटर

वीडियो में दिख रहा है कि, झील में पीटर कयाकिंग कर रहे है। तभी दलदल में से एक मगरमच्छ निकलता है और उनकी कयाक को जोरदार टक्कर मारता है। जिसके उनकी कयाक पानी में पलट जाती है, लेकिन तभी किनारे पर पड़े पेड की टहनियों की मदद से वे खुद को पानी से बाहर निकालते हैं। मौका देखते ही जॉयस दूसरी दिशा के तरफ नाव लेकर भाग निकलते हैं, लेकिन मगरमच्छ ने काफी देर तक उनका पीछा करता है।

मगरमच्छ ने तीन बार किया हमला

एनबीसी न्यूज के मुताबिक जॉयस ने कहा, जैसे ही मैंने मगरमच्छ को देखा, मैं तेज गति से अपनी नाव को लेकर भागने लगा। नाव की तेज गति के कारण मेरी नाव पानी में पलट भी सकती थी। मुझे आज भी वह दिन याद करते हुए रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इतना ही नहीं मेरी नाव पर मगरमच्छ ने तीन बार पानी के अंदर से अटैक किया। इस वीडियो को अभी तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+