वो दूसरे ग्रह से आई या पृथ्वी की थी? मछली के पास बख्तरबंद खोपड़ी, वैज्ञानिकों ने कुछ हद तक खोला राज
वैज्ञानिक को काफी वक्त पहले एक एलियन जैसी मछली के जीवाश्म मिले थे, जिसके राज धीरे-धीरे खुल रहे।

पृथ्वी के निर्माण और इंसानों की उत्पत्ति पर बहुत से शोध हुए। जिसके आधार पर माना जाता है कि हमारी दुनिया करीब 4.5 अरब साल पुरानी है, जबकि इंसानों को अस्तित्व में आए करीब 2-3 लाख साल हो गए। इस बीच बहुत से ऐसे जीव भी पैदा हुए, जिन्होंने पृथ्वी पर राज किया। उनके सबूत बीच-बीच में मिलते रहते हैं। आज हम आपको उसी तरह के एक विशालकाय जीव के बारे में बताने जा रहे, जिसका पानी के अंदर राज चलता था।
वैज्ञानिकों को एक विशाल मछली के बारे में पता चला है, जो करीब 360 मिलियन साल पहले पृथ्वी के समुद्रों में घूमती थी। कुछ स्टडी में ये भी माना गया कि ये एक एलियन थी। इस सबसे बड़ी मछली की प्रजाति का नाम डंकलियोस्टियस (Dunkleosteus) है। ये महासागर में पूरी तरह से हावी हो गई थी। वैज्ञानिकों को उत्तरी अमेरिका की पांच झीलों में से एक एरी झील में इस भयानक जीव के सबूत मिले हैं। ये झील यूनाइटेड स्टेट और कनाडा के बीच की सीमा पर स्थित है।

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक इस मछली पर पहले भी काफी रिसर्च हुई थी, तब वैज्ञानिकों को लगता था कि वो करीब 30 फीट लंबी रही होगी, लेकिन हाल ही की रिसर्च में उसकी लंबाई 13 फीट के करीब मानी गई। ये एक व्हाइट शार्क के आकार के बराबर है।
जबड़ा था काफी विशाल
मामले में क्लीवलैंड में केस वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट के छात्र रसेल एंगेलमैन ने कहा कि डंकलियोस्टेस के पास एक विशाल जबड़ा था, जो बंद हो सकता था। इसके दांतों के बीच किसी भी चीज पर 8000 पाउंड का बल लगाया जाता था। साथ ही उसकी खोपड़ी बोनी बख्तरबंद की तरह थी। जिसका साफ अर्थ है कि ये शातिर शिकारी थी। मछली की विचित्र कपाल भी है, जिसने मछली को जीवाश्म बनाने में मदद की, जिससे आज वैज्ञानिक इसे बेहतर ढंग से समझ सकें। ये अजीब से जीव विलुप्ती से लगभग 419 मिलियन से 358 मिलियन वर्ष पहले रहते थे। क्लीवलैंड संग्रहालय में इनके जीवाश्म बड़ी संख्या में रखे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications