जज्बे को सलाम! इजराइल-हमास युद्ध में मारा गया पूरा परिवार, फिर भी वापस ड्यूटी पर आया ये पत्रकार
Al jazeera reporter video: कहते हैं कर्म ही पूजा है.... और इस बात को साबित कर दिखाया है एक पत्रकार ने, जिसने तमाम करीबियों को खोने के बाद भी अपने काम को जारी रखा। इजराइल-गाजा युद्ध में इस शख्स के सभी अपने मारे गए, लेकिन गमगीन पत्रकार ने अपने काम को बड़ी ही दृढ़ता से जारी रखा और दुनिया को पल-पल के अपडेट्स से रूबरू भी करवाता रहा।
हमले में खोया पूरा परिवार
'दर्द के बावजूद...मुझे लगा कि कैमरे के सामने वापस आना मेरा कर्तव्य है।' ये शब्द हैं अल जजीरा के पत्रकार वाएल अल दलदौह के। वाएल ने युद्ध में अपनी पत्नी, बेटा, बेटी और अन्य रिश्तेदारों को खो दिया। लेकिन बावजूद इसके गाजा में रिपोर्टिंग जारी रखी। वे कहते हैं कि वे अब भी अपने काम को जारी ही रखेंगे।

क्या बोले वाएल?
एक वीडियो जारी करते हुए वाएल ने कहा कि सभी को मेरा सलाम। आपकी दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। इसकी बहुत जरूरत थी। लेकिन सब कुछ छोड़कर काम पर वापस आना मेरी ड्यूटी थी। आप देख सकते हैं कि अब भी फायरिंग जारी है। एयरस्ट्राइक भी चल रही है। युद्ध जारी है। तमाम जख्म के बावूजद मुझे लगा कि हर चीज से आप लोगों को रूबरू करवाना मेरा कर्तव्य है। मुझे लगा कैमरा के सामने जल्द से जल्द वापस जाना और और आपसे बाद करना बहुत जरूरी है।
'अपनी दुआओं में याद रखियेगा...'
उन्होंने आगे कहा कि आप सभी की दुआओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आगे भी अपनी दुआओं में हमें जरूर रखियेगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी लोग कमेंट सेक्शन में वाएल के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये शख्स ही रियल हीरो है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications