आकाश में हवाई यात्री ने किया ये कांड, फिर बाथरूम में खुद को किया लॉक, मची अफरा-तफरी
इंडिगो की अहमदाबाद-पटना फ्लाइट में कथित तौर पर 27 साल के एक युवक को एयर होस्टेस की शिकायत पर हिरासत में ले लिया गया। युवक पर एयर होस्टेस से बदसलूकी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बदसलूकी पर एयर होस्टेस से क्रू मेंबर्स से शिकायत की। जिसपर युवक ने फ्लाइट में खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। फ्लाइट लैंड होने के तुरंत बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
दरअसल, घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 126 पर हुई। फ्लाइट में मोहम्मद कमर रियाज नाम का शख्स अपने चचेरे भाई के साथ सफर कर रहा था। चचेरे भाई का कहना है कि रियाज की मानसिक हालत ठीक नहीं है। लंबे वक्त से उसका इलाज चल रहा है। बेंगलुरु में इंजीनियर पद पर उसकी नौकरी जाने के बाद मानसिक स्थिति खराब हो गई थी।

भाई बोला- आरोपी मानसिक बीमार
चचेरे भाई का यह भी कहना है कि फ्लाइट में बैठने से पहले ही विमान कंपनी के कर्मचारी को जानकारी दी थी कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है। अनुमति मिलने के बाद वह रियाज को फ्लाइट में लेकर आ रहे थे। वहीं, पटना एयरपोर्ट SHO विनोद पीटर के मुताबिक, व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच, मेडिकल दस्तावेजों की जांच और उसके भाई के बयान, जो उसके साथ यात्रा कर रहा था, से संकेत मिलता है कि वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। फिलहाल, पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखेगी।
कौन है आरोपी?
बताया जा रहा है कि रियाज पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं और उनके चचेरे भाई अहमदाबाद में रहते हैं, जहां से वह इलाज के लिए अपने भाई के साथ पटना के लिए फ्लाइट में सवार हुए। फिलहाल, रियाज अपनी बीमारी का यहां एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications