VIDEO: कब्रिस्तान पर बना है ये अद्भुत टी स्टॉल, 73 सालों से कब्रों के बीच चाय की चुस्कियां
1950 के दशक में टी स्टॉल अस्तित्व में आया था। आज भी लोग 26 कब्रों के बीच चाय की चुस्कियां लेने पहुंचते हैं। अपने लुक के कारण लकी टी स्टॉल पूरी दुनिया भर में फेमस हो चुका है।
अगर आपको मुर्दों के बीच में खाने-पीने के लिए कहा जाए, तो कोई भी भाग निकलेगा। लेकिन, अहमदाबाद में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां 26 कब्रों के बीच में लोग बैठकर चाय पीते हैं। बन मस्के का लुत्फ उठाते हैं। इतना ही नहीं, लोग अपने दोस्तों को भी लेकर पहुंचते हैं। 73 साल से मुर्दों के बीच में बैठकर लोग चाय की चुस्की का लुत्फ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है मुर्दों के बीच रेस्टोरेंट खोलने का राज...
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के लाल दरवाजा में स्थित लकी टी स्टॉल डाइन विद द डेड रेस्तरां 1950 के दशक में अस्तित्व में आया था। केएच मुहम्मद मूल रूप से इस कब्रिस्तान के बाहर चाय की दुकान लगाते थे। उनकी दुकान की चाय और बन मस्का काफी फेमस हो गए। इसके बाद केएच मुहम्मद ने कब्रों के पास कुर्सियां लगा दी। कई सालों तक कब्रों के बीच रेस्टोरेंट चलाने के बाद केएच मुहम्मद ने ये जगह कृष्णन कुट्टी नायर को बेच दी।

26 कब्रों के बीच चाय की चुस्कियां
कृष्णन कुट्टी नायर ने भी रेस्टोरेंट से क्रबों को हटाने से इनकार कर दिया। उनका मानना है कि उन्हीं की वजह से रेस्टोरेंट फल-फूल रहा है। कृष्णन कुट्टी ने कब्रों के चारों तरफ रेलिंग लगा दी, जिससे कब्रों को कोई नुकसान न पहुंचे। फिलहाल, रेस्टोरेंट में करीब 26 कब्रें बनी हुई हैं। रेस्टोरेंट के कर्मचारी रोजाना कब्रों को साफ करते हैं। ताजे फूल चढाए जाते हैं। वहीं, लोग यहां सुकुन की तलाश में आते हैं। चाय और बन मस्का का लुत्फ उठाते हैं।
एमएफ हुसैन का टी पॉइंट
मशहूर आर्टिस्ट एमएफ हुसैन अक्सर 'लकी टी स्टॉल डाइन विद द डेड' में चाय का लुत्फ उठाने आते थे। उन्होंने रेस्टोरेंट को अपनी बनाई हुई एक पेटिंग भी तोहफे में दी थी। जो आज भी रेस्टोरेंट की दीवार में टंगी नजर आती है।
वहीं, इन दिनों इंस्ट्रग्राम पर एक बार फिर रेस्टोरेंट सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों को यह यूनिक टी स्टॉल काफी पसंद आ रहा है। ट्रैवल और फूड ब्लॉगिंग अकाउंट @hungrycruisers ने भी लकी टी स्टॉल का एक वीडियो साझा किया था। जिसमें तरह तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications