7 दांतों के साथ जन्मा दुनिया का पहला बच्चा, ऑपरेशन कर निकाला

गुजरात के एक परिवार के साथ भी ऐसी ही हुआ। जहां एक बच्चा मां के गर्भ से साथ 7 दांतों के साथ पैदा हुआ।

अदमदाबाद। बच्चे का जन्म घर में खुशियों की बरसात कर देता है। परिवारवाले बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार ये खुशी उन्हें झटका दे जाती है। गुजरात के एक परिवार के साथ भी ऐसी ही हुआ। जहां एक बच्चा मां के गर्भ से साथ 7 दांतों के साथ पैदा हुआ।

 Ahmedabad: Doctors remove seven teeth from newborn's mouth

सामान्य तौर पर जन्म के 6 से 7 महीने बाद से बच्चों का दांत आते हैं, लेकिन अहमदाबाद के रहने वाले शर्मा परिवार कुछ अलग ही हुआ। घर का पहला बच्चा जब पैदा हुआ तो सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे ही बच्चे के रोने पर उसके मुंह पर सबकी नजर गई तो सब हैरान रह गए। बच्चा 7 दांतों के साथ पैदा हुआ था। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह विश्व की पहली ऐसी घटना है, जब कोई बच्चा 7 दांतों के साथ जन्मा हो।

7 दांतों के साथ जन्में इस बच्चे को परिवारवालों को सौंप दिया गया, लेकिन उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं उसे स्तनपान कराने में भी काफी मुश्किलें आ रही थी, क्योंकि उसके सारे दांत काफी कमजोर थे और हिल रहे थे। ऐसे में दांत टूटकर उसके पेट में जाने की संभावना थी। इसलिए उसके सारे दांतों को तोड़ने का फैसला किया गया। परिवारवालों की सहमति से डॉ नीरव बेनानी और डेंटिस्ट डॉ मीत रामात्री ने बच्चे को दो ऑपरेशन किए और सारे दांत निकाल दिए गए। जब बच्चे का दांत निकाला गया तब वह सिर्फ एक महीने का था। सर्जरी के बाद अब बच्चे की हालात सामान्य है। उसे वापस से अपने परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+