सोशल मीडिया पर फिर चल पड़ा अजीबो गरीब चैलेंज, चेहरे पर कॉकरोच रख लड़के ने कहा- ये करके दिखाओ

नई दिल्ली। आज कल सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई चैलेंज चलता ही रहता है। कभी आइस बकेट, कभी, मैनिक्विन तो कभी कीकी चॉलैंज। इन चैलेंज को सोशल मीडिया पर देखकर लोग खूब मजे लेते हैं। लेकिन इन दिनों एक अजीब चैलेंज चल पड़ा है। इसे देखकर आपको थोड़ी घिन आ सकती है। दरअसल इस चैलेंज का नाम है कॉकरोच चैलेंज है। इस चैलेंज को 20 अप्रैल को सबसे पहले एलैक्स नाम के लड़के ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सबसे ऐसा कर दिखाने की चनौती दी।

क्या है ये घिनौना कॉकरोच चैलेंज?

दरअसल इस चैलेंज में शख्स को अपने चेहरे पर कॉकरोच रखना है। जहां एक तरफ ये सोचकर भी किसी का मन खराब हो जाए वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे करने से हिचकिचा भी नहीं रहे। वे इसे चुनौती के रूप में न सिर्फ कर रहे हैं बल्कि इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूक रहे। अब तक कई लोग इसे अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर चुके हैं।

खूब चला था फालिंग स्टार्स चैलेंज

इसे पहले सोशल मीडिया चैलेंज की कड़ी में फालिंग स्टार्स चैलेंज खूब चला था। इस चैलेंज में लोग अपने आपकी खतरनाक रूप से गिरती हुई वीडियो शेयर कर रहे थे। इस चैलेंज के चक्कर में कई लोगों ने खुद को घायल भी कर लिया था। वहीं चलती कार के बाहर डांस करने का की की चैलेंज भी लंबे समय तक इंटरनेट को घेरे रहा।

छाया रहा बॉटल फ्लिप चैलेंज

कुछ समय पहले बॉटल फ्लिप चैलेंज को भी सोशल मीडिया पर देखा गया था। इस चैलेंज के लिए लोगों को बोतल को इस तरह उलटा उछालना था कि वह वापस सीधी खड़ी हो जाए। कई लोगों ने ये कर दिखाया था और इसमें कई जाने माने सेलिब्रिटीज ने भी हिस्सा लिया था और इस चैलेंज को पूरा कर अपने सोशल मीडिया पर दिखाया था।

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात की आनंद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+