सूर्य ग्रहण ने बर्बाद किए लाखों के कैमरे, तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे

अमेरिका में 21 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। इस दौरान दुनिया भर के फोटोग्राफर्स ने इसे अपने कैमरे में कैद करना चाहा।

वॉशिंग्टन। 21 अगस्त को अमेरिकी महाद्वीप में पूरे 99 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। पूरे अमेरिका ने इस दिन को जैसे किसी उत्सव की तरह मनाया था। स्पेस एजेंसी नासा ने भी पूरी दुनिया में इस घटना का लाइव प्रसारण किया लेकिन ग्रहण के बाद की खबरें कम ही देखने को मिलीं। ग्रहण के लगभग 15 दिन बाद ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो आपको चौंका कर रख देंगी।

सूर्य ग्रहण ने बर्बाद कर डाले लाखों के कैमरे

दुनियाभर के फोटोग्राफर्स सूर्य ग्रहण को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेसब्र थे लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि ये ग्रहण उनके महंगे कैमरे पर ही ग्रहण लगा देगा। कैमरा किराये पर देने वाली एक कंपनी लेंसरेंटल ने कुछ तस्वीरें रिलीज की हैं जो दिखाती हैं कि ग्रहण से कैमरों को कितना नुकसान पहुंचा है। अगर आप भी फोटोग्राफर हैं और अपने कैमरे से बेहद प्यार करते हैं तो ये तस्वीर आपको जरूर परेशान कर देंगी।

सूर्य ग्रहण ने बर्बाद कर डाले लाखों के कैमरे

पैनासॉनिक से लेकर कैनन तक के महंगे से महंगे कैमरे इस ग्रहण के सामने नहीं टिक पाए। 7 लाख से ज्यादा कीमत रखने वाले Canon EF 600mm f/4L IS II lens के ग्रहऩ के चलचे एपर्चर ब्लेड्स खराब हो गए।

सूर्य ग्रहण ने बर्बाद कर डाले लाखों के कैमरे

कंपनी ने अपने ग्राहकों को चेतावनी भी दी थी कि ग्रहण के वक्त फोटो खींचने से पहले लेंस के आखिर में एक सोलर फिल्टर लगा लें, लेकिन लगता है फोटो खींचने का जूनून लोगों पर इस कद्र सवार था कि किसी ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। कंपनी का कहना है कि ये कैमरे उन लोगों के लिए सबक हैं जो 2024 में इसे कैद करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+