फ्लाइट के लैडिंग गियर में छिपकर अफगानिस्तान से 13 साल का लड़का पहुंचा दिल्ली, हैरान कर देगा पूरा मामला
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर बॉलीवुड फिल्म की यादें ताजा हो गई जिसमें हीरो वीजा ना होने के कारण फ्लाइट के बाहर लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में बैठकर यात्रा करता है।
ठीक वैसे ही घटना रविवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद सामने आई। एक 13 साल का लड़का काबुल से दिल्ली आने वाली उड़ान में फ्लाइट के अंदर नहीं बल्कि बाहर लैडिंग्र गियर छिपकर दिल्ली पहुंचा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लड़के ने काबुल हवाई अड्डे के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया और KAM एयर की उड़ान RQ-4401 के पिछले केंद्रीय लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिप गया। काबुल से उड़ान भरने के बाद, विमान लगभग दो घंटे की यात्रा के बाद सुबह 11:00 बजे दिल्ली में उतरा।
विमान उतरने के बाद, एयरलाइन कर्मचारियों ने किशोर को विमान के पास घूमते देखा, जिसके बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा को सतर्क किया गया। उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज़ शहर का रहने वाला यह लड़का एयरलाइन स्टाफ द्वारा पकड़ा गया और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दिया गया। उसे पूछताछ के लिए टर्मिनल 3 ले जाया गया।
पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, लड़के ने दावा किया कि वह सिर्फ जिज्ञासावश विमान में घुसा था और उसे इसमें शामिल जोखिमों की पूरी जानकारी नहीं थी। अधिकारियों ने पुष्टि की कि लड़के को उसी विमान से अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया, जिसने रविवार को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी।
KAM एयरलाइंस के सुरक्षा कर्मियों ने लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट का गहन निरीक्षण किया और एक छोटा लाल स्पीकर बरामद किया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह लड़के का था। अधिकारियों ने बताया कि व्यापक जांच, जिसमें तोड़फोड़-रोधी उपाय भी शामिल थे, के बाद विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications