गजब का Adventure! 165 साल पुरानी सुरंग में फंसा शख्स, Video देख छूटेंगे पसीने
एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर किया गया। शुरुआत से ही वीडियो एडेवेंचर से भरपूर है। दरअसल, एक शख्स एक पुरानी सुरंग में घुसे दिखाया गया है। हालांकि सुरंग में काफी कम स्पेस है, ये संकरी है। इसके बावजूद शख्स ने काफी हिम्मत करके टनल में आगे बढता है।
पुरानी सुरंग के अंदर से कई रहस्यमयी चीजें मिली हैं। ऐसे में कई खोजकर्ता अपने जुनून के चलते जान भी हथेली रखने से नहीं हिचकते। ताजा वीडियो कुछ ऐसा है, जिसमें एक शख्स चट्टानों और रेत से भरी एक छोटी सुरंग में उतरता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जैसे- जैसे सुरगं में आगे बढ़ता है, रास्ता संकरा होता जाता है।

इस दौरान शख्स हैंडलैंप के जरिए अंदर की तस्वीर दिखाता है। धीरे- धीरे शख्स आगे बढ़ता है, दो दिखता है कि पक्की कंक्रीट और एक ईंट की दीवार भी दिखती है। सुरंग को लेकर शख्स ने अनुमान लगाया कि ये सुरंग किसी पुराने कोयले की खदान हो सकती है। शख्स ने बताया कि टनल करीब 165 साल पुरानी है।
शख्स ने बताया कि इस टनल का निर्माण 19वीं सदी में हुआ था। इसे 1860 के दशक में बताया गया। दरअसल, शख्स इतनी छोटी है कि शुरुआत से ही लग रहा था कि शख्स कभी भी अंदर फंस जाएगा। इसके बावजूद शख्स अपनी जान को खतरे में डालकर लगातार आगे बढ़ता है। एक बार तो लगा कि वो अंदर फंस गया, लेकिन बाद में उसे बाहर निकलने में सफलता भी मिली।
हालांकि सुरंग या गुफा में जाना खतरे से खेलना होता है। गुफाओं में दबन, जहरीली गैस के चलते मौत का खतरा होता है। ताजा वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा की ये लोग एडवेंचर के चक्कर में पता नहीं क्यों अपनी जान पर खेल जाते हैं, जबकि एक दूसरे यूजर ने वीडिया पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा कि तस्वीरों को देखकर ही मेरी सांस फूल जाती है।
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बनाई गई है। वन इस तरह के वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।)












Click it and Unblock the Notifications