गुजरात: शरीर में घुस गई 4 फीट लंबी रेलिंग, डॉक्टरों ने बचा ली जान

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप दातों तले उंगली दबा लेंगे। यहां एक रोड एक्सिडेंट के दौरान 30 वर्षीय शख्स के सीने में करीब 4 फीट लंबी रेलिंग का हिस्सा घुस गया। हालांकि शख्स भाग्यशाली रहा और उसकी जान बच गई।

आ रही थी झपकी

आ रही थी झपकी

मामला राज्य के सोंदरवा का है। यहां एक ऑटोमोबाइल फर्म में मैनेजर के पद पर कार्यरत पीयूष के साथ यह दुर्घटना तब घटी जब वो दफ्तर से घर की ओर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार 29 जुलाई की रात को नाइट शिफ्ट करने के बाद जब वो घर लौट रहे थे तो उन्हें ड्राइविंग के दौरान नींद आ रही थी। उन्होंने खुद को दो बार झपकी लेने से रोका।

और जब तीसरी बार आई झपकी!

और जब तीसरी बार आई झपकी!

पीयूष ने जब उन्हें तीसरी बार उन्हें झपकी आई तो उनकी आंखे तब खुली तो उनके सीने में दाईं और तेज दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से भिड़ घई गई। इतना ही नहीं डिवाइर की रेलिंग का करीब 4 फीट लंबा और 5 इंच चौड़ा टुकड़ा उनके सीने में घुस गया था।

गैस कटर से काटी रेलिंग

गैस कटर से काटी रेलिंग

अस्पताल में भर्ती पीयूष ने बताया कि उन्होंने खुद को बेहोश होने से रोके रखा और आस पास जा रहे लोगों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की। इसके बाद गैस कटर से रेलिंग को काटा गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पीयूष की 2 उंगलियां भी कुचल गई थीं इसके साथ ही कलाई और हाथ में चोट लगी थी।

टूट गई थीं 9 पसलियां

टूट गई थीं 9 पसलियां

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि पीयूष की 9 पसलियां टूट गई थीँ। जिस दिन दुर्घटना हुई उस दिन रविवार था जिसके चलते उन्हें अपनी पूरी टीम को छुट्टी से वापस बुलाना पड़ा और पीयूष का ऑपरेशन किया गया। जानकरी दी गई कि उनके दाएं फेंफड़े और शरीर के अंदरुनी हिस्से में काफी चोट आई थी। सर्जरी के वक्त करीब एक घंटे तक रॉड पीयूष के शरीर में ही रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+