90 साल में पहली बार चिड़ियाघर में पैदा हुआ ऐसा दुर्लभ जानवर, क्या इसके बारे में जानते हैं आप
90 साल में पहली बार चिड़ियाघर में पैदा हुआ ऐसा दुर्लभ जानवर, क्या इसके बारे में जानते हैं आप
नई दिल्ली, 21 फरवरी: सोशल मीडिाया पर एक ऐसे जानवर की तस्वीर वायरल हो रही है, जो 90 सालों बाद पैदा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के एक चिड़ियाघर में एक दुर्लभ जानवर पैदा हुआ है। 90 सालों में पहली बार ये जानवर यूके के चेस्टर चिड़ियाघर में पैदा हुआ था। इस जानवर का नाम को एर्डवार्क कहा जाता है। इसका जन्म 04 फरवरी 2022 को हुआ था। जन्म के वक्त से पता नहीं चल पाया था कि इस एर्डवार्क का लिंग क्या है। लेकिन अब चेस्टर जू ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया है कि ये यह एक फीमेल एर्डवार्क है।

हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी के नाम पर रखा गया जानवर का नाम
चेस्टर जू ने एर्डवार्क की एक प्यारी से फोटो भी शेयर की है। फोटो को शेयर कर चेस्टर जू ने लिखा है, ''यह एक लड़की है। हमें ये बताने में काफी खुशी हो रही है कि हमारा नया एर्डवार्क बछड़ा डॉबी एक बच्ची है।" इस एर्डवार्क का नाम हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी के नाम पर रखा गया है। इस एर्डवार्क का नाम डॉबी है। लोगों ने इसका नाम डॉबी इसलिए रखा क्योंकि वो देखने में हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसी है।

कौन कर रहा है इस जानवर का पालन-पोषण
चेस्टर चिड़ियाघर के टीम मैनेजर डेव व्हाइट ने कहा है कि जू में पैदा होने वाला यह पहला एर्डवार्क है, इसलिए ये हमारे लिए बहुत खास है। एर्डवार्क का पालन-पोषण जूकीपर द्वारा किया जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि वो अभी बहुत नाजुक है। चेस्टर चिड़ियाघर की वेबसाइट के अनुसार, वर्तमान में इसे हर शाम जूकीपर द्वारा हाथ से पाला जा रहा है, जो इसे लगभग पांच सप्ताह तक रात में हर कुछ घंटों में खिला रहे हैं, ताकि इसे ताकत मिल सके। जू प्रबंधन का कहना है कि डॉबी को उसके पैरेंट्स के साथ नहीं रखा जा सकता है क्योंकि वह उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमें किसी तरह का रिस्क नहीं लेना है।

अफ्रीका में पाया जाता है ये जानवर
बता दें कि एर्डवार्क नाम का ये जानवर अफ्रीका मूल का एक जानवर है। जो अब दुर्लभ जानवरों में से एक है। एर्डवार्क का अफ्रीकी भाषा में मतलब होता है, 'अर्थ पिग'। एर्डवार्क जानवरों की ये खासयित है कि यह जानवर नाक्टर्नल एनिमल चींटियों और दीमकों को खोज निकालने के लिए अपनी लंबी नाक का इस्तेमाल करता है। इस जानवर की सूंघने की शक्ति भी बहुत जबरदस्त है। इस जानवर की जीभ 25 सेमी तक लंबी होती है।

दुनियाभर में सिर्फ 109 एर्डवार्क हैं
बता दें कि एर्डवार्क दुनिया में दुर्लभ जानवरों में से एक है। दुनियाभर के चिड़ियाघरों में केवल 109 एर्डवार्क हैं। इसलिए चिड़ियाघर के मैनेजर बहुत खुश हो गए हैं कि उनके जू में एर्डवार्क पैदा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
