'इसमें गलत क्या है? नाचना अपराध तो नहीं...' AAP की विधायक उम्मीदवार के वायरल वीडियो पर लोग क्या बोले?

AAP candidate dance video: राजनीतिक पार्टियों के बीच अकसर आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी रहता है। फिर चाहे ये किसी भी मुद्दे पर हो। या यूं कहें कि वे एक दूसरे पर आरोप मढ़ने के लिए मुद्दे खोज ही लेते हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की विधायक पद की प्रत्याशी चाहत पांडे का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लोग चुटकी ले रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहीं प्रत्याशी की जहां एक तरफ आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी ओर चाहत का साथ देने वालों की भी कोई कमी नहीं है। कई लोगों ने तो इस क्लिप और आलोचना करने वालों को महिला की अस्मिता से जोड़कर देखा।

'ये हैं चाहत पांडे जो...'
वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @thakurbjpdelhi नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। यूजर के नाम से ही पता चलता है कि ये एक पार्टी से संबंधित है। क्लिप के कैप्शन में लिखा है कि यह चाहत पांडे है जो आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश से विधायक की उम्मीदवार हैं।

AAP mla candidate

जमकर वायरल हुआ डांस वीडियो
देखते ही देखते मध्यप्रदेश से आप उम्मीदवार चाहत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। 6 लाख लोगों ने चाहत का वीडियो देखा और फिर देर क्या थी, लोगों ने अपने रिएक्शन क्लिप पर देने शुरू कर दिये। कई लोग तो इस क्लिप में दिख रही महिला की आलोचना करने से नहीं चूके तो कई चाहत के सपोर्ट में उतरे।

लोग बोले- 'इसमें गलत ही क्या है'
एक यूजर ने कहा कि आप की इस पोस्ट से पता चल गया है कि आप शाखा वाले ही होंगे...वहां औरतों के लिए यही सोच तो सिखायी जाती है खैर...ये बताइये डांस करने वाली विधायक या सांसद नहीं बन सकती क्या? अगर नहीं तो...आपकी ही पार्टी को कई लोगों का टिकट काटना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने कहा कि इसमें गलत क्या है? नाचना अपराध तो है नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+