सड़क पर चल रही महिला के ऊपर से गुजरा भारी-भरकम ट्रक, नहीं गई जान, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार
नई दिल्ली, दिसंबर 21। सड़क हादसे की जब भी बात आती है तो हमारी रूह कांप जाती है। रोड एक्सीडेंट में जो शख्स जिंदा बच जाए मानो वो किसी चमत्कार से कम नहीं। ऐसे ही एक चमत्कार के बारे में हम आपको बताते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के लिए उस वीडियो पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है।

क्या है आखिर वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देख हर कोई हैरत में पड़ गया है। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पर चल रही है और वो इतनी बेसुद होती है कि उसे सड़क पर गाड़ियों की खबर नहीं होती। इसे बेफिक्री के बीच एक ट्रक जो कि बहुत ही धीमी रफ्तार में पीछे से आता है, वो उसे टक्कर मार देता है और महिला नीचे गिर जाती है।

कैसे बची महिला की जान?
ट्रक की टक्कर से महिला सड़क पर गिर जाती है और ट्रक के पहियों के बीच वाले गैप से ट्रक उसके उपर से निकल जाता है और महिला को कुछ नहीं होता। वायरल वीडियो कहां का है, ये तो नहीं पता चल सका है, लेकिन इतना जरूर समझ आ रहा है कि ये वीडियो कहीं विदेश का ही है।

वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देखा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को @CrazyFunnyVidzz नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसपर अब तक 7 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं, जबकि सैंकडों लोगों ने इसे शेयर किया है। ये वीडियो लोगों को एक सबक जरूर दे रहा है कि सड़क पर जब भी चलें तो अपने आंख-कान को खोलकर चलें।












Click it and Unblock the Notifications