लहंगे में दुल्हन ने बुलेट पर कुछ यूं भरा फर्राटा, Video में ब्राइड का स्वैग देख उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, 18 अगस्त: आमतौर पर दुल्हन की एंट्री या तो डोली में होती है या फिर किसी लग्जरी गाड़ी में। लेकिन अब समय काफी बदल गया है और अब दुल्हने वो काम कर रही है, जो कभी दूल्ह किया करते थे। सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो सामने है, जो जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं, सोशल मीडिया पर सज धज कर तैयारी हुई एक दुल्हन का लहंगे में बुलेट बाइक पर फर्राटा भरते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

बुलेट पर दुल्हन को जाते देखकर चकरा गया लोगों का माथा
लहंगे में जो दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उस देखकर पहले तो लोगों का माथा ही चकरा गया था। दरअसल, शाम का वक्त और बुलेट पर दुल्हन की ड्रेस पहने लड़की सरपट भागे जा रही है। बहुत से लोग पहले तो समय ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है। किसी ने इसे कोई फिल्मी सीन समझ लिया तो किसी कुछ। हर कोई अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगाने लगे। लेकिन वो इस एडवांस्ड दुल्हन का शौक नहीं समझ पाए।

दिल्ली का बताया जा रहा है दुल्हन का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर दुल्हन का जो वीडियो वायरल हुआ है वो दिल्ली का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को मेकअप आर्टिस्ट दीपाली के साथ-साथ दुल्हन वैशाली चौधरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया था। इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके है। वैशाली चौधरी बड़े ही मस्त अंदाज में बुलेट पर बैठी है और सड़क पर धूम मचाते हुए नजर आ रही है।
दुल्हन सड़क पर नजर आई फर्राटा भरते हुए
दरअसल, वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दुल्हन वैशाली चौधरी ने खुद बुलेट चलाकर शादी के मंडप तक जाने का फैसला लिया हो। हालांकि, यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या असली, इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिय पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें भारी-भरकम लंहगा पहने दुल्हन बुलेट पर बैठी हुई है। इस दौरान वो आस-पास खड़े लोगों से कहती है कि लहंगा ठीक कर दो। इसके बाद वो बुलेट स्टार्ट कर निकल जाती है और सड़क पर फर्राटा भरते हुए नजर आती है।
दुल्हन वैशाली चौधरी के दो वीडियो हुए वायरल
वहीं, दुल्हन का ये स्वैग देखकर लोगों के भी होश उड़ गए। बुलेट से फर्राटा भरते हुए दुल्हन वैशाली चौधरी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दो वीडियो वायरल हुए है। एक वीडियो deera.makeovers इंस्टाग्राम एकाउंट से वायरल हुआ है। तो दूसरा वीडियो खुद दुल्हन के रूप में सजी वैशाली चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट vaishali_chaudhary_khutail शेयर किया गया है। जब वैशाली का एकाउंट देखा गया तो दुल्हन के रूप में उनके कई वीडियो पोस्ट हुए है, जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है।
दुल्हन के कपड़ों में पोस्ट किए कई वीडियोज
वैशाली चौधरी ने अपने vaishali_chaudhary_khutail इंस्टाग्राम एकाउंट से दुल्हन के कपड़ों में खुद कई वीडियो शेयर किए है। ये सभी वीडियो अलग-अलग तारीख में शेयर किए गए है। जिसमें वो बुलेट और गाड़ी चलाते हुए नजर आ रही है। इन वीडियो में हरियाणवी सॉन्ग चल रहे है। एक रील में वैशाली चौधरी हरियाणवी सॉन्ग पर कमर मटकाते हुए भी नजर आ रही है। इनके हर वीडियो पर लाखों में व्यूज है।












Click it and Unblock the Notifications