सड़क पर मां की ममता देख भावुक हुए लोग, बिजनेस हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली, सितंबर 27। हिंदुस्तान को अविष्कारों और 'जुगाड़' का देश कहा जाता है, क्योंकि यहां रहने वाला हर व्यक्ति हर परिस्थिति में कुछ न कुछ जुगाड़ कर अपनी राह आसान कर लेता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लोगों को काफी भावुक कर रहा है। इस वीडियो में एक मां की ममता, आशीर्वाद और प्यार अपने बच्चे के लिए दिख रहा है।

मां की ममता देख भावुक हुए लोग

मां की ममता देख भावुक हुए लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे को एक साइकिल पर लेकर सड़क से गुजर रही है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस साइकिल पर उस मां ने अपने बच्चे के बैठने के लिए अलग तरह का जुगाड़ किया हुआ है। उस महिला ने अपने बच्चे के लिए साइकिल के पीछे कैरियर पर एक कुर्सी लगाई है, जिससे कि उसका बच्चा आराम से बैठ सके और पीछे से गिरे नहीं। साइकिल की सवारी का बच्चा भी आनंद लेता हुआ दिख रहा है।

हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो

हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो

इस महिला ने उसी सड़क से गुजर रही एक गाड़ी वाले का ध्यान अपनी तरफ खींचा और उस गाड़ीवाले ने इसका वीडियो बना लिया। ट्विटर पर इस वीडियो को देश के मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। हर्ष गोयनका ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "एक माँ अपने बच्चे के लिए क्या नहीं करेगी।" 9 सेकंड की क्लिप से पता चलता है कि जीवन में किसी भी चीज से निपटने के लिए आपको बस एक रचनात्मक सोच की जरूरत है।

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

वायरल वीडियो को इंटरनेट पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 5 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वहीं 400 से ज्यादा लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'सभी इनोवेशन की जननी एक मां और बच्चे को खुश रखने के उसके इनोवेटिव प्रयासों से शुरू होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "शानदार इनोवेशन, इतनी आरामदायक पिछली सीट। हम इसे साइकिल पर क्यों नहीं रख सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+