6 साल से अपना पेशाब पी रहे शख्स ने गिनाए इसके फायदे, डॉक्टर्स बोले- इससे इंफेक्शन होगा
नई दिल्ली, अप्रैल 30। अपना पेशाब पीने से डिप्रेशन खत्म होने के दावे को लेकर ब्रिटिश डॉक्टरों ने चेतावनी जारी की है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे दावे के झांसे में बिल्कुल ना आएं, क्योंकि यूरिन हमारे शरीर का एक बेकार तरल पदार्थ होता है, जो शरीर से बाहर निकल जाता है और इसी पीने से संक्रमण का खतरा हो सकता है।

लंदन का यह शख्स पीता है अपना पेशाब
दरअसल, डॉक्टरों ने यह चेतावनी लंदन के रहने वाले 35 वर्षीय हैरी मेटाडीन के उस दावे के बाद जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपना एक महीने रखा हुआ पेशाब पीते हैं। मेटाडीन का दावा था कि वो रोजाना अपना पेशाब पीते हैं, जिसकी वजह से उनकी उम्र 10 साल कम दिखती है और वो तनाव से भी दूर रहते हैं। मेटाडीन के इस दावे को लेकर डॉक्टरों ने सख्त चेतावनी जारी है।

डॉक्टरों ने दी वॉर्निंग
वेस्ट लंदन के एक डॉक्टर जकारिया वकारुद्दीन ने डेली मेल को बताया है कि यूरिन हमारे शरीर का एक ऐसा तरल पदार्थ है, जिसे शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे पीने का दावा कर उल्टे फायदे बता रहे हैं। ऐसे लोगों के दावों में ना आएं, क्योंकि पेशाब पीने से शरीर में संक्रमण फैल सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि यूरिन शरीर को डिहाइड्रेट करता है, लेकिन उसे पीने से बैक्टीरियल इंफेक्शन फैला सकता है। लंदन के डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि ऑनलाइन बिक रहे पेशाब को खरीदना बंद करें।

2016 से ही अपना पेशाब पी रहे हैं मेटाडीन
आपको बता दें कि हैरी मेटाडीन का दावा है कि 2016 से ही अपना पेशाब पी रहे हैं। उन्होंने इसके बारे में कहीं पढ़ा था। इससे उनका दिमाग बेहतर काम करता है और उनकी उम्र भी कम लगती है। अपने पेशाब के इन फायदों को गिनाते हुए मेटाडीन ने उसकी ऑनलाइन बिक्री भी शुरू कर दी और लोगों से उसे खरीदने का आग्रह किया। मेटाडीन की इस हरकत से उसके घरवाले भी नफरत करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications