एक तेंदुआ आ धमका गर्ल्स हॉस्टल में, देखिए फिर क्या हुआ ?
नई दिल्ली। तेंदुए को जब भूख लगती है तो उसके रास्ते में जो भी आता है, उसे अपना निवाला बना लेता है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिलना संजय गांधी नेशनल पार्क स्िथत बॉम्बे वैटरनिटी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टेल में। दरअसल, यहां एक तेंदुआ न जाने कहां से आ धमका और हॉस्टेल की सीढि़यों में टहल रहे कुत्ते पर हमला बोल दिया। कुत्ते पर हमला करते हुए तेंदुए के यह फुटेज हॉस्टेल के सीसीटीवी कैमरे में से मिले हैं। कॉलेज के स्टूडेंट का कहना है कि जंगली जानवरों की ऐसी घटना पहले भी कई बार हो चुकी है।

शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ बॉम्बे की वैटरनिटी कॉलेज के हॉस्टल में तेज तर्रार तरीके से दौड़ता हुआ आता है और कुत्ते पर हमला करके उसे अपने मुंह में लपक लेता है। लेकिन न जाने कुछ देर बाद उस तेंदुए को क्या सूझता है कि वह दया दिखाकर उसे तुरंत छोड़ देता है। कॉलेज के आस-पास ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। मई के महीने में भी इस तरह की घटना हुई है। जब एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे को तेंदुए के मुंह से बचा लायी थी।
इसी तरह की एक घटना और खड़कपारा में देखने को मिली थी। दिसंबर 2014 से अप्रैल 2015 तक के बीच में एसजीएनपी के कोलाब्रेशन में वाइल्डलाइफ इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में 35 तेंदुए को ऐरे मिल्क कॉलोनी और नागला फॉरेस्ट के 145 किलोमीटर के एरिया से इन तेंदुए को खोजा था। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने हालांकि पहले भी वहां के स्थानीय लोगों को इस पूरे मामले को लेकर सचेत किया था और उन्हें वहां से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications