तेज आवाज में प्लेन में बज रहा था सपना चौधरी का गाना, उड़ती फ्लाइट में नाचने लगे सारे यात्री, VIDEO
Plane passengers dancing: कुछ लोग प्लेन में सपना चौधरी के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कईयों ने कहा कि ये बेहद खतरनाक है।

Passengers dancing on place: सोशल मीडिया पर एयरप्लेन के वीडियोज खूब वायरल होते हैं। इन दिनों एक क्लिप खूब चर्चा में है, जिसमें कुछ यात्री डांस करते दिख रहे हैं। प्लेन में सपना चौधरी के गाने पर लोग ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)
सपना चौधरी के गाने पर थिरके लोग
वायरल क्लिप में दिख रहा है कि सपना चौधरी के हरियाणवी गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
37,000 फीट की ऊंचाई पर डांस
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ऐसा होता है जब 37,000 की ऊंचाई पर सपना चौधरी का गाना हिट कर जाए तो। वीडियो में यात्री सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो जय कर्मानी नाम के शख्स ने शेयर किया है। जय को ही यात्रियों के पीछे बूमबॉक्स लिए ये गाना बजाते हुए देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
इस वीडियो को अभी तक 38 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को ये वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, तो कईयों ने यात्रियों की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि क्या प्लेन में यात्रियों को ऐसा करने की इजाजत है?
लोगों ने बताया खतरनाक
एक और ने कहा कि क्या ये खतरनाक नहीं है? एक और ने कहा कि ये कैसे हो सकता है। क्रू मेंबर्स कहां हैं? ये रिस्की हो सकता है। बताते चलें कि एक तरफ तो इस वीडियो को लोगों के खूब कमेंट्स मिल रहे हैं, जो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दूसरी ओर कई लोग इस वीडियो को सेफ्टी के लिहाज से लापरवाही भरा बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्लेन में ऐसे डांस करना खतरनाक हो सकता है।
सेफ्टी है बेहद जरूरी
अतीत में भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जहां उड़ान के दौरान सेफ्टी उपकरणों का उपयोग ना करने पर लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा यात्रियों को चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे यात्रा करते हुए सीटबेल्ट जरूर बांध कर रखें। ये वीडियो अपने आप में काफी लापरवाही भरा है, जो कई नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications