इस बकरे की कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार और मकान, जानिए क्यों है इतना मंहगा
नई

51 लाख की लगी बोली
'टाइगर' नाम के इस बकरे के लिए अब तक 51 लाख रुपए तक की बोली लगाई जा चुकी है। ऊंची कीमत के पीछे का कारण यह है कि बकरे के शरीर पर जन्म से ही 'अल्लाह' लिखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बकरा इतना हेल्थी है उसे संभालने के लिए दो लोगों की आवश्यकता होती है। जब टाइगर का मालिक उसे बेचने के लिए बाजार ले गया था, तो लोग 36 लाख रुपये देने को तैयार थे। लेकिन वह उतने रुपए में बेचने के लिए तैयार नहीं हुआ।
Recommended Video

बकरे को दो लोग संभाल पाते हैं
टाइगर के मालिक का कहना है कि अगर कोई इस बकरे का एक करोड़ रुपये देगा तभी वो टाइगर को बेचेगा। फिलहाल लोग इस बकरे के 51 लाख रुपये तक देने को तैयार बताए जा रहे हैं। टाइगर की खास बात ये है कि यह काफी बड़ा बकरा है। इस बकरे की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे संभालने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है।

इस लिए मनाई जाती है बकरीद
बकरीद को ईद उल अजहा भी कहते हैं। ये मुसलमानों के लिए बड़ा त्योहार है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार बकरीद का पर्व 12वें महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। जो इस बार 21 जुलाई को पड़ रहा है। ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है। यह रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया उन्हीं की याद में यह पर्व मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications