OMG! ख्वाब ने रियल लाइफ में बना दिया वेटर को करोड़पति

dream
योर्क। सपने तो सपने होते हैं। बंद आंखों में देखो और सुबह उठते ही उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता है। लेकिन अगर कभी यही सपने आपको करोड़पति बना दें तो आप क्या कहेंगे।

जी हां। ऐसा ही कुछ हुआ है इंग्लैंड के योर्क शहर में, जहां एक ख्वाब से एक वेटर की किस्मत चमक गई और वह आज करोड़ों का मालिक है।

योर्क में एक तुर्की रेस्तरां के मालिक हायाति ने अपने रेस्तरां के वेटर के जिद पर लकी ड्रॉ में अपना भाग्य आजमाया और लोगों के आश्चर्य की सीमा न रही जब उनके नंबर पर एक मिलियन पाउंड का इनाम निकला। लेकिन लकी ड्रॉ जीतने की खुशी हायाति ने कुछ ही देर मनाया, क्योंकि वेटर ने इनाम की राशि में से आधा हिस्सा मांग लिया। वेटर का कहना था कि उसने सपने में पहले ही देख लिया था यह इनाम मिलने वाला है और उसी की जिद पर रेस्तरां मालिक ने लकी ड्रॉ की टिकट खरीदी थी।

वेटर की इस मांग पर रेस्तरां के मालिक ने विरोध जताया। उनके मुताबिक टिकट का पैसा उन्होंने दिया था, साथ ही टिकट का नंबर भी उन्होंने ही चुना था। लिहाजा, इस पैसे पर सिर्फ उनका हक है।

यह मामला बाद में अदालत तक गया और आखिरकार जज ने रेस्तरां के मालिक को निर्णय सुनाया कि उन्हें इनाम की आधी राशि मतलब लगभग पांच करोड़ वेटर को देने होगें। जज के मुताबिक यह वेटर के सपने और उकसाने का ही नतीजा था कि हायाति ने वह टिकट खरीदा था। इसीलिए, इनामी राशि पर दोनों का बराबर का हक है।

बहरहाल, यह पढ़कर तो आप भी अब सपनों की दुनिया में जाना चाहेंगे। कहीं किसी सपने की बदौलत आप भी करोड़पति बन जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+