झील में उतरा एक युवक और गंवा बैठा अपना हाथ, देख‍िए क्‍या हुआ?

कर्नाटक। अगर आप क‍िसी का भला करने जाओ और उल्‍टा श‍िकार बन जाओ तब। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। कर्नाटक में एक युवक के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल 26-साल के आईआईटी ग्रेजुएट मुदित दंडवते एक झील में उतरे और मगरमच्‍छ ने उनका दायां हाथ चबा डाला। हालांकि इस समय वह अस्‍पताल में हैं और इस दर्दनाक पीड़ा को झेल रहे हैं।

झील में पानी पीने उतरा एक युवक और गंवा बैठा अपना हाथ

डॉक्‍टरों के मुताब‍िक मुदित रामनगरम ज‍िले के एक मंद‍िर की ओर जा रहा था। अचानक वह रास्ते में कार से उतरकर अपने एक दोस्त तथा दो पालतू कुत्तों के साथ एक झील में उतर गए। कुत्‍तों को वापस बुलाने के ल‍िए वह कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे क‍ि मगरमच्‍छ ने उनको अपने जबड़ों में जकड़ ल‍िया। जब उन्‍होंने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसने उनका हाथ उखाड़ ल‍िया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ अजीत बेनेडिक्ट रयान ने बताया, "उनकी बांह को दोबारा जोड़े जाने की कोई संभावना नहीं है। हमले के बाद उन्‍हें स्‍थानीय हॉस्पिटल में आनन-फानन में भर्ती कराया गया। उसके बाद उन्‍हें बंगलुरू के हॉसमैट अस्पताल में ले जाया गया।

बताया जाता है कि मुदित ने दोस्तों से कहा था कि कुत्तों को जल्द से जल्द पानी से निकालने की हड़बड़ी में उसे पानी में मगरमच्छों की मौजूदगी की चेतावनी देने वाला कोई संकेत नहीं ल‍िखा था। रामनगरम के पुलिस अधीक्षक बी रमेश ने बताया कि किसी ने भी मुदित के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से मामला दर्ज कर लिया है, हालांक‍ि गलती उन्‍हीं की थी उन्‍होंने नो एंट्री की जगह पर प्रवेश कर द‍िया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+