सोशल मीडिया पर एक कुर्सी तेजी से हो रही वायरल, जानें इसकी खासियत
ट्विटर पर एक फोल्डिंग चेयर जैसी दिखने वाली वस्तु खूब वायरल हो रही है। इस वस्तु की कीमत लगभग 66 हजार रुपए है। इस बेहत खूबसूरत सी नजर आ रही कुर्सी जैसी वस्तु को लेक्सी ब्राउन ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है।
नई दिल्ली, 27 अप्रैल। ट्विटर पर एक फोल्डिंग चेयर जैसी दिखने वाली वस्तु खूब वायरल हो रही है। इस वस्तु की कीमत लगभग 66 हजार रुपए है। इस बेहत खूबसूरत सी नजर आ रही कुर्सी जैसी वस्तु को लेक्सी ब्राउन ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। इसके बाद जिसने भी इसे देखा स्तब्ध रह गया। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'बिक्री के लिए हास्यास्पद आइटम की तलाश करना मेरा शौक है और यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी खोज हो सकती है।' अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस कुर्सी में ऐसा क्या है जो ये इतनी वायरल हो रही है। तो हम आपकी दुविधा दूर किए देते हैं।

कुर्सी निकली बैग
जनाब, दरअसल यह कोई कुर्सी नहीं बल्कि कुर्सी के आकार का एक खूबसूरत बैग है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

बैग की खासियत
इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसमें कुछ रख नहीं सकते। लेकिन फिर भी ये बैग है। बैग के साथ एक चेन आती है जिसके जरिए आप इसे गले में डाल सकते हैं। आप भले ही इसमें कुछ न रख पाएं, लेकिन लोग आपसे इसके बारे में पूछे बिना नहीं रह पाएंगे।

बैग को बेचने वाली वेबसाइट ने क्या कहा
जिस ऑनलाइन वेबसाइट पर इस बैग को बेचा जा रहा है उसपर बैग के बारे में साफ साफ लिखा है कि इस अद्भुत बैग में आप कुछ रख नहीं सकते, लेकिन यह चर्चा का केंद्र जरूर बनेगा। अब तक कई लोग इस बैग को खरीद चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications