कार बचाने को लुटेरों से भिड़ी 'मर्दानी', दुम दबाकर भागे लुटेरे
नई दिल्ली। कार चोरी होना आम इंसान के लिए कोई छोटी बात नहीं होती। लेकिन आपने अपनी कार चोरी से बचाने के लिए अब तक कौन सी बहादुरी दिखाई है। मिलवाउकी से एक ऐसी ही कार चोरी की घटना सामने आई जिसमें महिला बड़ी बहादुरी के साथ चोरों से लड़ रही है। यह बात आपको तब पता चलेगी जब आप वीडियो देखेंगे।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला ने अपनी कार को बहुत बहादुरी से चोरी होने से बचाया है. दरअसल हुआ यह है कि यह महिला अपनी कार में फ्यूल डालवाने के लिए थी गैस स्टेशन पर आई हुई थी। वह कार से उतरकर जैसे ही पाइप के पास पहुंचती है तभी एक काले रंग की दूसरी कार उसकी कार के सामने आने खड़ी हो जाती है। बस यही वह चकमा खा जाती है। वह महिला संभाल पाती, एक कार से एक शख्स निकलकर सामने आता है। वह उसकी कार लेकर भागने की कोशिश करता है. लेकिन इतनी देर में उस महिला को सारा माजरा समझ में आ जाता है और वह पहले चिल्लाती है फिर कूदकर बोनट में बैठ जाती है। भागता है तो महिला उसके सामने शीशे पर लेट जाती है ताकि उसे कुछ दिखाई न दे।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे वह महिला बोनट पर लेटी हुआ है और मदद की गुहार लगाती है। इतना होने के बाद चोर की हिम्मत टूट जाती है और वह कार छोड़कर अपनी कार से फरार हो जाता है. इतनी देर में दो लोग उस महिला की मदद करने के लिए आ जाते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह महिला थोड़ा घायल हो गई है और जिसकी वजह से जमीन में बैठ जाती है। इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाता है। महिला का नाम मिलिसा मेरियन है जिन्होंने ये पूरा वीडियो अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं












Click it and Unblock the Notifications