OMG! 90 साल की महिला के गर्भ से मिला 50 साल का भ्रूण
नयी दिल्ली। सुनने भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ये सच हैं। 90 साल की एक महिला 50 साल से गर्भवती है। अगर विश्वसा नहीं होता तो जरा इस खबर को गौर से पढ़िए। चिली में रहने वाली 90 साल की एक महिला के गर्भ में 50 सालों से भ्रूण पल रहा है। डॉक्टरों ने भ्रूण की पहचान कर ली है, जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है।
दरअसल महिला खुद नहीं जानती थी कि उसके गर्भ में 50 सालों से भ्रूण बेबी है। जेसे मेडिकल की भाषा में स्टोन बेबी कहते है। उसे इस बात बात का पता तब चला जब वह इलाज करवाने अस्पताल गई। जब ईलाज के दौरान उस का एक्सरे किया गया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। महिला के गर्भ में 2 किलों का भ्रूण 50 सालों से पड़ा हुआ था। इसे लिथोपेडियॉन कहते हैं, जिसमें बच्चा कैल्सिफाइड हो जाता है।
क्या होता है स्टोन बेबी
लिथोपेडियॉन नाम की ये स्थिति तब होती है जब बच्चा गर्भ के बाहर विकसित होता है। गर्भ के बाहर होने की वजह से भ्रूण को पोषण नहीं मिल पाता है और वो मर जाता है। ऐसे भ्रूण को स्टोन बेबी कहते हैं ।