13 बच्चों की 65 साल की मां फिर देने वाली है चार बच्चों को जन्म
नई दिल्ली। हैरानी हुई ना आपको...लेकिन यही सच्चाई है कि बर्लिन में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला फिर से चार बच्चों को जन्म देने जा रही है, जबकि वो पहले से ही 13 बच्चों की मां है। उसने मां बनने का फैसला सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उनके नौ साल का सबसे छोटे बच्चे को खेलने के लिए एक साथी चाहिए।
मालूम हो कि इस महिला का नाम एनेग्रेट रौनिग है जो कि बर्लिन की रहने वाली है, यह महिला इन दिनों क्वाड्ररूप्लेट्स के तहत गर्भवती हुई है, जो रिपोर्ट है उसके हिसाब से महिला के गर्भ में इस समय चार बच्चे हैं, अगर सब कुछ सही रहा तो 65 वर्ष की उम्र में क्वाड्ररूप्लेट्स को जन्म देने वाली रौनिग दुनिया की सबसे उम्र दराज महिला का रिकॉर्ड बनाएंगी।
आपको यहां भी बता दें कि इस महिला के सात पर पोते भी हैं। डाक्टर के हिसाब से रौनिग इस समय पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी प्रेगनेंसी में कोई दिक्कत नहीं है। रौनिग अगर स्वस्थ बच्चे को जन्म देती हैं तो उनका इंटरव्यू विदेशी टीवी चैनल भी प्रसारित करेगा।













Click it and Unblock the Notifications