Video: समुद्र तट पर 58 फुट की विशाल व्हेल को देख घबरा गए लोग
वाशिंगटन। व्हेल मछली के नाम से अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। उसका विशाल शरीर ही उसकी पहचान है। ऐसी ही एक 58 फुट लंबी, विशाल व्हेल अमेरिका के लाँग आइलैंड पर मरी पड़ी मिली। समुद्र के तट पर मरी हुई यह व्हेल सबका ध्यान आकर्षित कर रही थी, साथ ही यह सबके मन में आश्चर्य भी पैदा कर रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिन व्हेल न्यू यॉर्क सिटी से 77 मील की दूरी पर सर्ली में स्मिथ कंट्री पार्क के समुद्री तट पर मिला। व्हेल पूरी तरह से जख्मी हालत में थी। उसके शरीर पर कई में गहरे घाव दिख रहे थे और शरीर के कई हिस्सों से उसकी चमड़ी भी निकल आई थी। खासकर उसके शरीर पर एक काफी बड़ा सा कटा निशान था। जो कि शार्क या किसी और खतरनाक समुद्री जीव द्वारा किया गया था।
आपको बता दें, फिन व्हेल विलुप्त होने की कगार पर है। और फिलहाल, इसकी सिर्फ 1700 प्रजाति पूरी दुनिया में बची है। व्हेल की विशाल प्रजातियों में दुनिया भर में ब्लू व्हेल के बाद यह दूसरे नंबर पर आती है और सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती है। फिन व्हेल 85 फीट तक बढ़ सकती है और इसका वजन 40 से 80 टन तक का होता है। वहीं, इसकी जीवन आयु 80 से 90 साल तक की होती है।
फिलहाल, न्यूयॉर्क के रिवरहेड फाउंडडेशन ने इसका जिक्र नहीं किया है कि इस व्हेल की आयु कितनी थी। वहीं, इस मछली के विशाल शरीर के कारण इसे समुद्र तट से हटाना काफी कठिन होता है। वह भी जब तब वह सड़ना शुरू हो चुकी हो।












Click it and Unblock the Notifications