मां की अलमारी से सैनिट्री पैड चुराने वाला 9 साल का लड़का इंटरनेट पर छाया
यूट्यूब पर जारी एक वीडियो, द पैड: ए पीरियड ड्रामा, में अपनी ऑन-स्क्रीन मां के साथ माहवारी पर बात करता हुए 9 साल का आदित्य डिसूजा इंटरनेट सनसनी बन गया है।
नई दिल्ली। यूट्यूब पर जारी एक वीडियो, द पैड: ए पीरियड ड्रामा, में अपनी ऑन-स्क्रीन मां के साथ माहवारी पर बात करता हुए 9 साल का आदित्य डिसूजा इंटरनेट सनसनी बन गया है।

पीरियड के वीडियो में लड़की की जगह लड़का
पीरियड या माहवारी विषय पर लोगों को जागरुक करने के उद्दशेय से जितने भी वाडियो बनाए जाते हैं उनमें सामान्यत: किसी किशोरी को लिया जाता है जो अपनी मां के साथ पीरियड को लेकर तमाम सवाल पूछती रहती है। लेकिन इस वीडियो में इस परंपरा को तोड़ते हुए 9 साल के लड़के आदित्य डिसूजा को लिया गया है जो अपनी मां के साथ पीरियड पर बात करता है। मुंबई के खार इलाके में रहने वाला आदित्य के इस वीडियो में सहज प्रदर्शन ने लाखों दर्शकों को प्रभावित किया है।

अलमारी से चुराया पैड
द पैड: ए पीरियड ड्रामा में परंपरा के विपरीत एक मां अपने 9 साल के बेटे से पीरियड के विषय पर बात करती है। इस वीडियो की शुरूआत होती है आदित्य के हाथ में एक सैनिटरी पैड से, जिसे उसने अपनी मां के अलमारी से चुराया हुआ है। इस लड़के ने अपने घर आए दोस्तों को इस पैड को दिखाते हुए पूछता है कि, 'तुम लोगों को पता है यह क्या है?'। इसके बाद आदित्य के इस लेकर कुछ मजाक करते हैं। आदित्य की मां यह सब सुन रही होती है जिसके बाद वो अपने बेटे के साथ इस विषय पर बात करने का फैसला लेती है।

मां-पिता ने पीरियड के बारे में बताया
आदित्य को इस रोल को करने के लिए पीछे उसके माता-पिता का भी काफी हाथ है। आदित्य के पिता ने बताया, 'वीडियो में काम करकने से पहले आदित्य को पीरियड के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मेरी पत्नी जया और मैंने आदित्य से इस बारे में बात करने का फैसला लिया। हमने उसे कई डायाग्राम की मदद से पीरियड के बारे में समझाया और बताया कि यह कोई छुपाने वाली बात नहीं है।'
देखें वीडियों-
इस वीडियो को आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करने वाले गगनजीत सिंह (26) ने बनाया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को हजारो लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को वीडियो फेसबुक पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। गगनजीत ने बताया कि यह वीडियो बच्चों और अभिवाहकों, दोनों को जागरुक करने के उद्देशय से बनाया गया है। हम चाहते है कि हमारे समाज में पीरियड को लेकर जो टैबू है वो खत्म हो।












Click it and Unblock the Notifications