दूल्हा 70 का दुल्हन 30 की- यह प्रेम कहानी भी गजब है

पटना। इसे अजब प्रेम कि गजब कहानी ही कहेंगे कि एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 वर्षीय युवती से शादी कर यह फिर से साबित कर दिया कि प्यार अंधा होता है। कहा जाता है कि प्यार करने वाले दुनिया की परवाह नहीं करते हैं और ना ही उम्र, जात-पात, अमीरी-गरीबी का भेदभाव करते हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के गया की, जहां यह चौंकाने वाली शादी हुई।

Marriage

यहां गया निवासी 70 साल के रामाशीष यादव ने 30 वर्षीय लक्ष्मी देवी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विष्णुपद मंदिर में एक दूसरे को वर माला पहनाते हुए शादी कर ली। वहीं इस शादी को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तरह-तरह की बात करने लगे।

पढ़ें- जहां बिना दूल्हे के हो जाती है शादी

मंदिर में शादी के बाद रामाशीष और लक्ष्मी दोनो कोर्ट पहुंचे और रजिस्ट्रार के समक्ष फिर से शादी कर मैरेज सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इस शादी को देख काफी ऐतराज जताते हुए रामाशीष पर तरह तरह के आरोप लगाने लगे। लोगों का आरोप था कि हो ना हो इस बुजुर्ग ने युवती के साथ कुछ गलत किया और विवाद बढ़ने पर शादी करने कोर्ट पहुंचा है। लेकिन सच्चाई जानने के बाद लोगों की आंखें फटी रह गई।

ये है इस शादी की सच्चाई

करीब चार साल पहले रामाशीष की पत्नी का निधन हो गया। उनके खुद के बेटे-बहू ने उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। यहां तक खाने-पीने तक के लिये मोहताज कर दिया। परिवार के रहते हुए भी रामाशीष को कई-कई रात भूखे सोना पड़ता था।

पढ़ें- भारत में भी है शादी से पहले हनीमून मनाने की परंपरा

वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी देवी एक अनाथ और बेसहारा लड़की थी, जिसकी शादी के कुछ ही दिन बाद उसके माता-पिता का निधन हो गया। कुछ ही महीनों बाद उसके पति ने उसे एक बच्चे के साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद से लक्ष्मी देवी अपने नाना-नानी के यहां रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी।

Marriage

इसी बीच लक्ष्मी रामाशीष से मुलाकात हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपनी व्यथा सुनायी। रामाशीष पहले ही बेटे-बहू से प्रताड़‍ित थे, इसलिये उन्होंने लक्ष्मी से विवाह करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लक्ष्मी को सहारा दे नहीं सकते, इसलिये एक गरीब बेसहारा को वो पत्नी बनाकर घर ले आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+