मीलों दूर खुद से 30 साल छोटे शख्स से शादी करने पहुंची बुजुर्ग महिला, जंगल में बसाया घर
अमेरिकी महिला को 30 साल छोटे आदिवासी शख्स से प्यार हुआ, तो वो उससे मिलने अमेरिका से तंजानिया जा पहुंची।
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: कहते हैं प्यार अंधा होता है। कोई शख्स प्यार के लिए दुनिया से लड़ सकता है और वो सारी हदें पार कर सकता है, जो किसी ने सोची भी ना हों। ठीक ऐसा ही एक अमेरिकी महिला ने भी किया। ये महिला एक आदिवासी शख्स से प्यार कर बैठी। महिला और इस शख्स के बीच पूरे 30 साल का फासला है। लेकिन कहते हैं ना प्यार में कुछ नहीं देखा जाता। उम्र और रहन-सहन में इतना फर्क होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत कर बैठे और दोनों ने शादी भी रचाई। इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।

60 वर्ष की हैं डेबोरा
डेली स्टार वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली डेबोरा की उम्र 60 साल है। डेबोरा के तीन बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़कियां और एक लड़का है। इस महिला को खुद से 30 साल छोटे शख्स से प्यार हो गया।

साल 2017 में देखी मासाई जनजाति
बताते चलें कि साल 2017 में डेबोरा अपनी बेटी के साथ अफ्रीकी देश तंजानिया घूमने गई थीं। मां और बेटी समुद्र तट का मजा ले ही रहे थे कि उनकी मुलाकात मासाई जनजाति से हुई। इससे पहले उन्होंने मासाई लोगों को कभी नहीं देखा था।

साइटोटी से हुई पहली मुलाकात
मासाई लोगों को देखकर डेबोरा की इच्छा हुई कि वे उनके साथ तस्वीर खिंचवाएं। मासाई में ही उनकी मुलाकात साइटोटी बाबू नाम के एक शख्स से हुई। साइटोटी को डेबोरा एक नजर में ही अच्छी लगने लगी थीं।

डेबोरा के जाने पर साइटोटी को हुआ दुख
साइटोटी था तो मासाई जनजाति का, लेकिन उसका रहन-सहन का तरीका थोड़ा बेहतर था। जब तक डेबोरा अफ्रीका में रहीं, दोनों की मुलाकात होती रही, लेकिन डेबोरा के अमेरिका वापस लौटने पर साइटोटी काफी निराश हुआ।

एक-दूसरे से हुआ प्यार
दोनों फोन पर काफी बातें करने लगे और देखते ही देखते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साइटोटी ने डेबोरा को शादी का प्रस्ताव भेजा और उन्हें भी वो काफी पसंद आया, जिसके बाद डेबोरा ने शादी के लिए हामी भर दी।

साल 2017 में हुई शादी
साल 2017 में दोनों ने मासाई रीति-रिवाज से शादी कर ली। बता दें कि अब कपल तंजानिया में साथ रहता है। डेबोरा का कहना है कि साइटोटी उनसे बेहद प्यार करता है। भले ही सोशल मीडिया पर लोग डेबोरा को साइटोटी की दादी बुलाते हों, लेकिन कपल साथ में बेहद खुश है।












Click it and Unblock the Notifications