Plastic Dolls के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में 54 वर्षीय शख्स, अपने एहसास के बारे में खुलकर बताया
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले शख्स ने अपनी तन्हाई से लड़ने के लिए ऑनलाइन प्लास्टिक डॉल मंगवाई, जिसके बाद अब उसकी पूरी लाइफ बदल चुकी है।

Love Relationships With Plastic Dolls: अपनी लाइफ में अकेलेपन को महसूस करने वाले एक शख्स की जिंदगी अब पूरी तरह से बदल चुकी है। 54 वर्षीय शख्स जिसकी जिंदगी में कोई नहीं था, उसका सहारा एक सेक्स डॉल बनी। ऑस्ट्रेलिया के रूरल न्यू साउथ वेल्स (rural New South Wales) के रहने वाले शख्स जो पेशे से कारपेंटर हैं, उनको साल 2021 में तनहाई भरी जिंदगी में छोड़ दिया गया था, इस दौरान काफी खोजबीन करके के बाद करीना (एडल्ट टॉयज) को ऑनलाइन ऑर्डर किया। शख्स की मानें तो इस प्लास्टिक की गुड़िया ने कई तरह से उनका जीवन बदल दिया है।

2 साल अकेले जीवन जीने वाले शख्स को मिला साथ
करीना के साथ अपने इंटीमेट रिलेशनशिप में रहने वाले एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने खुलासा किया है कि उसकी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड को जब इसके बारे में पता चला तो वह गुस्से से आग बबूला हो गई। ऑसी रॉड (बदला हुआ नाम) जब साल 2021 में अकेलेपन से जूझ रहे थे तो उन्होंने करीना को खरीदा था। करीब दो साल से रॉड अपनी जिंदगी एकांत में बीता रहे थे। लंबे वक्त तक कोविड लॉकडाउन के बाद वह अपने आप को अलग-थलग महसूस कर रहे थे और उनके मेंटल हेल्थ में गिरावट आ रही थी। इसलिए उन्होंने इंटरनेट की ओर रुख किया और सेक्स डॉल्स की दुनिया की खोज की।

करीना लवली रखना डॉल का नाम
रॉड ने इस बात को कबूल किया कि शुरुआत में उन्हें यह सब 'नया और डरावना' लगा और उन्हें ऑनलाइन सेक्स डॉल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने अक्टूबर 2021 में अपने बराबर हाइट की एक सेक्स डॉल को 3 हजार डॉलर में खरीदा, जिसका नाम उन्होंने करीना लवली रखा। सेक्स डॉल्स के बारे में जीरो नॉलेज होने के बावजूद 54 वर्षीय रॉड ने कहा कि करीना ने कई तरह से उनकी लाइफ बदल दी और लास्ट में उनको केयर करने के लिए कोई साथी मिल गया।

शख्स ने बताया कैसा रहा एहसास
इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि जब उनकी पार्टनर ने उनको छोड़ दिया था, तब एक सेक्स डॉल को डेट करना शुरू किया, जिसको उन्होंने अपनी मां से भी मिलवाया है। करीना को खरीदने के दो महीने बाद ही रॉड ने विक्टोरिया में अपनी मां से उसे मिलवाने का बड़ा फैसला किया था।रॉड ने 7News को बताया कि मां ने करीना को देखा जैसे कि वह जहर थी। उनकी 85 वर्षीय मां सदमे में थी, लेकिन फिर सब कुछ ठीक हो गया। रॉड ने 7न्यूज को बताया कि उन्होंने जल्दी ही करीना के साथ अपने नए रिश्ते के न केवल शारीरिक लाभों का अनुभव करना शुरू कर दिया, बल्कि उनकी भावनात्मक भलाई में भी सुधार हुआ।

अब सोशल मीडिया पर फोटो करते हैं शेयर
करीना के बाद रॉड ने लॉरेन नाम की एक और सेक्स डॉल को $2000 की कीमत पर खरीदा, जिसे एक "असंभव कल्पना करने वाला" और करीना की बहन के रूप में बताया। रॉड ने दोनों डॉल्स के कुछ समय बाद ही वियतनाम की जेनी नाम की एक महिला के साथ डिस्टेंस रिलेशनशिप की शुरुआत की। हालांकि जब जेनी को लॉरेन और करीना के बारे में पता लगा तो बात बिगड़ गई। रॉड ने कहा कि मैंने इसके बारे में काफी समझाया लेकिन वह समझ नहीं पाई। अब उन्होंने करीना के लिए एक इंस्टाग्राम अकाउंट @karina_luvly बनाया है, जहां करीना को कपड़े पहनाए और उन्हें अलग-अलग हेयर और मेकअप स्टाइल के साथ अलग-अलग पोज के साथ तस्वीरें अपलोड करते हैं। करीना को 11,500 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications